पवन दीवान ने पार्कों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई

by

बड़े-बड़े दावे करने वाली नगर निगम लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने पर भी ध्यान दे : दीवान

लुधियाना, 7 जनवरी: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन दीवान ने पार्कों की खराब हालत को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सुबह-शाम सैर के लिए आने वाले लोगों को गंदगी और अव्यवस्था के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


दीवान ने बताया कि सराभा नगर स्थित लेयर वैली, शास्त्री नगर सहित विभिन्न इलाकों में स्थित पार्कों की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है। उन्होंने विशेष रूप से नगर निगम जोन-डी कार्यालय के साथ लगती लेयर वैली का उल्लेख किया, जहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम अपने कार्यालय के साथ बनी पार्क की ही देखभाल नहीं कर सकती, तो शहर के बाकी हिस्सों का भगवान ही मालिक है।


इसके अलावा, उन्होंने शास्त्री नगर और उससे सटे अन्य इलाकों के पार्कों का भी जिक्र किया। दीवान ने कहा कि लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए सुबह-शाम इन पार्कों में सैर करने आते हैं, लेकिन यहां उन्हें गंदगी के ढेरों का सामना करना पड़ता है। दीवान ने कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाले नगर निगम को लोगों की बुनियादी सुविधाओं का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से अपील की कि पार्कों की सफाई और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि यहां आने वाले लोगों को साफ-सुथरा वातावरण मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आईएएस और आईपीएस की परीक्षा की तैयारी पंजाब के युवाओं को अब करवाएगी पंजाब सरकार : सेहत व परिवार भलाई, बिजली व मेडिकल खोज विभाग में भर्ती हुए 252 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए

चंडीगढ़ : आईएएस और आईपीएस की परीक्षा की तैयारी पंजाब के युवाओं को अब पंजाब सरकार करवाएगी। उन्हें निजी कोचिंग संस्थानों को यूपीएससी की तैयारी के खातिर मोटी रकम नहीं चुकानी पड़ेगी। पूरे पंजाब...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू ने मांगों के समाधान हेतु डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा …..बजट आने के बावजूद, नवांशहर के अधिकारी हर बार मानदेय देने में करते हैं देरी : लखविंदर कौर नवांशहर

नवांशहर। आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन (सीटू) की जिला कार्यसमिति सदस्य जिला अध्यक्ष बलजीत कौर मल्लपुरी के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह शहीद भगत सिंह नगर जी से मिलीं। जिला अध्यक्ष बलजीत कौर ने बताया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महर्षि भगवान वाल्मिकी जी ने सत्य के मार्ग पर चलकर लोगों का कल्याण करने का संदेश दिया है: सांसद मनीष तिवारी

महर्षि भगवान वाल्मिकी के प्रकट दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया चंडीगढ़, 13 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि महर्षि भगवान श्री...
Translate »
error: Content is protected !!