पहलगाम में हुई आतंकी वारदात देश की एकता और अखंडता पर हुआ हमलाः करमजीत कौर

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने गहरा दुख व्यक्त किया है और इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे देश की एकता और अखंडता पर सीधा हमला बताया है।

जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन ने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और यह केवल मानवता का दुश्मन है। उन्होंने इस आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

करमजीत कौर ने केंद्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन से मांग की कि इस हमले के जिम्मेदार आतंकियों और उनके सरपरस्तों को जल्द से जल्द पकड़कर कठोरतम सजा दी जाए, ताकि देश में शांति और सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है और ऐसे हमले हमारे हौसले को नहीं तोड़ सकते।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और श्री राहुल गुप्ता के मार्गदर्शन में मिल्कफेड पंजाब कर रहा है सराहनीय प्रगति : राजेश बलसोत्रा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार  संजीव कुमार के साथ एक विशेष बातचीत में होशियारपुर मिल्क प्लांट के महाप्रबंधक श्री राजेश बलसोत्रा ने मिल्कफेड पंजाब में हो रहे अद्वितीय विकास और परिवर्तन की सराहना की।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुली की नीेचे तर्फ से खस्ता हालत होने से दोनों साईड से रास्ता खोलना हो सकता खतरनाक : गढ़शंकर नंगल सडक़ पुुली के धंसने से छे घंटे यातायात रहा प्रभावित

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शाहपुर के निकट पहाड़ी क्षेत्र में ओवरलोडिड टिप्परों के लगातार गुजरने से पुली धंसने से टूट जाने के कारण करीव छे घंटे तक यातायात प्रभावित हुया। जिसके बाद...
article-image
पंजाब

सेवानिवृत्ति पर गुरमिंदर कौर को भावभीनी विदाई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री शिक्षा में जूनियर सहायक पद पर पिछले 20 वर्ष से सेवाएं दे रही मैडम गुरमिंदर कौर को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर...
article-image
पंजाब

तैरती रही मां की लाश : 5 साल का मासूम मदद के लिए पुकारता रहा

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर पत्थर दिल इंसान की आंखों से भी आंसू छलक जाएं. ये वीडियो पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाके का बताया जा रहा है, जहां...
Translate »
error: Content is protected !!