पहलवानों ने पुलिस की सिक्योरिटी की वापस : पहलवानों के समर्थन में मार्च निकाल रहीं छात्राओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

by

दिल्ली : दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे पहलवानों के समर्थन में मार्च निकाल रहीं छात्राओं को दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट फैकल्टी के परिसर के बाहर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरी तरफ छात्राओं ने पुलिस पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने पहलावानों के समर्थन में एक मार्च निकाला था। मार्च निकाल रहीं छात्राओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान कई छात्राओं को चोटें आई हैं। कई छात्राओं के कपड़े भी फट गए। दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुई घटना को लेकर पहलवानों ने कड़ी निंदा की है। साक्षी मलिक ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने पहलवानों के समर्थन में मार्च निकाला। पुलिस आरोपी को पकड़ने के बजाय लोगों को पकड़ रही है। जो हमारे समर्थन में आ रहे हैं। साक्षी के अलावा बजरंग पुनिया ने भी इस घटना को बहुत ही शर्मनाक बताया है।

पहलवानों ने कहा बृजभूषण की गिरफ्तारी तक रहेगा जारी धरना :पीटी उषा भी पहलवानों से मिलने के लिए जंतर मंतर पहुंचीं
दिल्ली के जंतर-मंतर पर बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है। पहलवानों ने पुलिस की सिक्योरिटी को वापस कर दिया है। क्योंकि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की सुरक्षा को लेकर आदेश दिया था। खिलाड़ियों का कहना है कि अगर हम जंतर मंतर पर सुरक्षित नहीं है तो कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। हम अपना धरना बहुत ही शांति के साथ दे रहे हैं। इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा भी पहलवानों से मिलने के लिए जंतर मंतर पहुंचीं। पहलवानों ने साफ कहा है कि बृजभूषण के जेल जाने तक हमारा धरना जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई जांच के आदेश से सरकार में हड़कंप, भ्रष्टाचार उजागर होने से डरी सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम, एसपी, एजी मिलकर रोकना चाह रहे हैं सीबीआई की जांच क्या सीएम के अंदर एसपी के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं सीएम से आग्रह हैं सीबीआई जांच होने दें, अड़ंगा लगाने की...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल पिपलीवाल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

गढ़शंकर : 1 अप्रैल: शिक्षा ब्लाक गढ़शंकर-2 के अंतर्गत सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल पिपलीवाल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक नोडल अधिकारी नरेश कुमार जी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 माह में ही फ्लॉप हो गई सीएम सुक्खू की फिल्म –  हमीरपुर के 3 विधायक कर गए सरकार को नमस्ते बोले, जो वार्ड का चुनाव तक न लड़े उन्हें केबिनेट रैंक के साथ दिए औहदे : जयराम

एएम नाथ। धर्मशाला :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू आजकल बड़े उत्साहित हैं और कह रहे हैं कि जयराम की फिल्म फ्लॉप होने वाली है। जयराम ठाकुर ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक राज ने जाना पेंशनरों का दर्द

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा)  पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की भरमौर में मंगलवार को विधायक डॉ. जनक राज की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। विधायक ने एस दौरान उनकी समस्याओं को जाना। विधायक दान जनक राज...
Translate »
error: Content is protected !!