पहले वोट- फिर ड्यूटी”, बिना “वोट” डाले ‘चुनाव डयूटी’ में नहीं जा सकेंगे “कर्मचारी” : चुनाव आयोग ने कसी नकेल

by
एएम नाथ। शिमला :   इस बार लोकसभा चुनावों में चुनाव डयूटी में लगे कर्मचारी अब बिना वोट दिए ड्यूटी नहीं कर सकेंगे। पिछले चुनावों में मिले सबक के बाद चुनाव आयोग ने ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर नकेल कस दी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा विभाग, पुलिस और अन्य विभागों के करीब 60 हज़ार कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने के लिए चुनाव डयूटी में लगाया जा रहा है।
इस दौरान रिहर्सल के बाद जब कर्मचारी प्रशिक्षण पूरा कर टीमों के साथ अपने बूथ की ओर रवाना होंगे तो उन्हें सबसे पहले अनिवार्य रूप से वोट डालना होगा अन्यथा वे ड्यूटी पर नहीं जा सकेंगे।
मनीष गर्ग ने कहा कि इस बार कर्मचारी अधिकारियों को पोस्टल बैल्ट इश्यू नहीं करवाए जाएंगे बल्कि मौके पर ही वोट डालना पड़ेगा। इसके लिए डिस्पैच के समय एक प्राधिकृत अधिकारी वहां मौजूद होगा जिसके हस्ताक्षर के बाद तुरन्त वोट डालकर उन्हें बूथ की ओर रवाना किया जाएगा।
इससे ये तय हो जाएगा कि जितने भी कर्मचारी ड्यूटी पर हैं वे सभी अनिवार्य रूप से मतदान कर सकें। क्योंकि जिनके ऊपर मतदान करवाने का जिम्मा है यदि वे खुद ही वोट ना डाले तो फिर निष्पक्ष चुनाव की पूरी उम्मीद नहीं की जा सकती।
याद रहे कि अब से पूर्व कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट जारी किए जाते थे। जिन्हे वे अपनी इच्छानुसार मतगणना से पूर्व वोट के रूप में जमा करवा सकते थे। लेकिन बीते विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश के जो कर्मचारी OPS को मुद्दा बनाकर उसके नाम पर चुनाव करवाने की बात कर रहे थे, उसमें बड़ी संख्या बल्कि हजारों में ऐसे कर्मचारी अधिकारी है जिन्होंने अपने मत का प्रयोग ही नहीं किया।
यही नहीं चुनाव डयूटी में लगे जिन कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट दिए गए थे उन्होंने आखिरी क्षण तक पोस्टल बैलेट वापस ही नहीं लौटाए।
इतना ही नहीं कई कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट चोरी हो गए, कईयों के गुम हो गए और कई कर्मचारियों ने राजनीतिक दबाव में वोट डाला जिस पर खूब घमासान हुआ। मामले दर्ज हुए लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा।
चुनाव आयोग के इस काबिले तारीफ़ फैसले से कर्मचारियों को अब निश्चित व अनिवार्य रूप से वोट डालना ही पड़ेगा।
माना जा रहा है कि ये उस प्रक्रिया का हिस्सा हो कि वोट डालना हमारा मौलिक अधिकार ही नहीं अब कानूनी रूप से भी अनिवार्य हो।
उम्मीद की जा सकती है कि चुनाव आयोग के इस निर्णय से चुनाव डयूटी में लगे शतप्रतिशत कर्मचारियों के साथ ही सरकारी सेवाओं में रत हर कर्मचारी वोट जरूर डाले और आम मतदाता भी मताधिकार का प्रयोग करे, थी चुनाव आयोग का मोटो भी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमंत्री ने पिपलु मेले में कहा-गारंटियों को राजधर्म की तरह निभाएंगे : जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार, करेंगे हर संभव विकास- मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के शिलान्यास मौके पर बोले उपमुख्यमंत्री, जनता की मांग और आवश्यकता के अनुरूप तैयार हो रही हैं योजनाएं ऊना : वर्तमान प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सर्वदलीय बैठक में आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने के लिए विभिन्न दलों के लिए सुझाव : भावनात्मक बात न की जाए, जिससे किसी धर्म व समुदाय को ठेस पहुंचे। हिमाचल भी अखंड भारत का अंग – मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला  : संजौली में मस्जिद विवाद के बाद मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित सचिवालय में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की, जिस वर्तमान परिस्थितियों के हर पहलू पर गहन और सार्थक चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैनिक स्कूल के 46वें स्थापना दिवस पर मेधावी विद्यार्थियों को आरएस बाली बांटे पुरस्कार :सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों को मिलता है बेहतरीन माहौल: आरएस बाली

सुजानपुर 02 नवंबर। सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का 46वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव वीरवार को धूमधाम से मनाया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने मुख्य अतिथि के...
हिमाचल प्रदेश

लेक फेस्टीवल तलेरू की व्यवस्थाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित

एएम नाथ। चम्बा : जिला प्रशासन चम्बा के निर्देशानुसार उप-मंडलाधिकारी (ना०), सलूणी द्वारा तलेरू बोटिंग प्वाइंट में 20-22 फरवरी को 3 दिवसीय विंटर लेक फेस्टिवल के आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य सलूणी क्षेत्र को...
Translate »
error: Content is protected !!