सर्वदलीय बैठक में आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने के लिए विभिन्न दलों के लिए सुझाव : भावनात्मक बात न की जाए, जिससे किसी धर्म व समुदाय को ठेस पहुंचे। हिमाचल भी अखंड भारत का अंग – मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

by
शिमला  : संजौली में मस्जिद विवाद के बाद मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित सचिवालय में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की, जिस वर्तमान परिस्थितियों के हर पहलू पर गहन और सार्थक चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी एकमत हैं कि हिमाचल प्रदेश की पहचान उसके शांतिपूर्ण माहौल और आपसी सद्भाव में निहित है। हमें इस आपसी भाईचारे और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत बनाए रखना है। इसमें देवभूमि हिमाचल में आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने के लिए विभिन्न दलों के सुझाव लिए गए और एक प्रस्ताव पास किया गया।

मुख्यमंत्री  सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में कहा, मीटिंग प्रस्ताव पारित किया गया कि हम सभी सहमत है कि हिमाचल शांतिपूर्वक राज्य है। यहां हमेशा आपसी सदभाव रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि आपसी भाईचारा बना रहे। प्रदेश टूरिज्म स्टेट है। हम यहां देश-विदेश के सभी पर्यटकों का स्वागत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, कोई भावनात्मक बात न की जाए, जिससे किसी धर्म व समुदाय को ठेस पहुंचे। हिमाचल भी अखंड भारत का अंग है। यहां सभी को काम करने का हक है। उन्होंने माना कि बाहर से आए कुछ लोगों में लड़ाई हुई। उसकी वजह से धीरे धीरे स्थिति बिगड़ी और एक समुदाय के प्रति लोगों का गुस्सा फूटा। सेब सीजन के लिए बड़ी संख्या में बाहर से लोग शिमला पहुंचते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा, कई बार युवा आपस में लड़ जाते हैं और लोकल लीडरशिप उसमें अपनी राजनीति के लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ती है। इससे ऐसी स्थिति पैदा होती है, जहां छोटी सी बात बड़ा मुद्दा बन जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा, विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया गया कि वह एक संयुक्त समिति का गठन करें, जो पूरे प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर के लिए पॉलिसी बनाने पर विचार करेंगी, क्योंकि स्ट्रीट वेंडर के कारण भी कई बार विवाद उठता रहा है। उन्होंने कहा, कुछ लोकल दुकानदार ही अपनी दुकान के सामने इन्हें बिठा देते हैं। इसलिए यह धार्मिक मुद्दा नहीं बनना चाहिए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा, शिमला में जो विवाद चल रहा है, उसका शीघ्रता से कानूनी हल किया जाए। शिमला विवाद के हल का जिम्मा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा, माकपा नेता राकेश सिंघा, आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर और शिमला के विधायक हरीश जनारथा को दिया गया है।  मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिमला में अवैध मंजिल गिराने की सिफारिश की है। मंडी में अ‌वैध दीवार को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। यह अच्छी पहल है। मंडी में प्रदर्शन से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने अजीबो-गरीब जवाब देते हुए हिमाचल को प्रदर्शनों का प्रदेश बताया। उन्होंने बताया कि सभी लोग शांतिपूर्वक अपनी मांगे रखने के लिए प्रदर्शन कर सकते हैं। शिमला के संजौली से भड़की विरोध की चिंगारी प्रदेश के अन्य शहरों में भी भड़क रही है। खासकर जहां मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं, या मस्जिदें बनी हुई है। वहां पर लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। इससे देवभूमि व शांत प्रदेश हिमाचल का माहौल तनावपूर्ण बनता जा रहा है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक ली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता महिला हितैषी होने का ढोंग कर रहे :प्रदेश की महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन : नरेश चौहान

शिमला, 18 अप्रैल । मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा है कि भाजपा नेता महिला हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं। वीरवार को एक बयान में नरेश चौहान ने कहा...
article-image
पंजाब

शहबाज शरीफ की फरियाद ने कांग्रेसियों के मुँह पर ताला लगाया : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि पहलगाम में पाकिस्तान प्राजोजित आतंकियों द्वारा धरम पूछ कर 26 हिन्दुओं के कत्ल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में आधुनिक नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए मिली स्वीकृति: डीसी डा.निपुण जिंदल

जिला के 14 स्वास्थ्य संस्थानों में होगी नशा मुक्ति क्लीनिक की सुविधा नशे की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को भी किया जा रहा है चिह्न्ति धर्मशाला, 17 अक्तूबर। धर्मशाला के प्रयास भवन में आधुनिक...
Translate »
error: Content is protected !!