प्रदेशभर से विभिन्न महाविद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने लिया भाग : हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

by
एएम नाथ।  शिमला 13 सितंबर – भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर आज राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, कविता वाचन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं गेयटी थियेटर में आयोजित करवाई गई। विभाग के सहायक निदेशक सुरेश राणा ने सभागार में उपस्थित प्रदेश भर से आए महाविद्यालय के छात्रों, प्राध्यापकों व निर्णायक मण्डल का स्वागत किया।
May be an image of 1 person, dais and text
डाॅ. बलदेव ठाकुर, श्री गुप्तेश्वरनाथ उपाध्याय, डाॅ. अशोक गौतम, डाॅ. वीरेन्द्र, डाॅ. बबीता, डाॅ. सत्यनारायण स्नेही व श्री सुदर्शन वशिष्ठ निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे।
भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘‘जनभाषा और राजभाषा के रूप में हिन्दी की दशा और दिशा’’ व ‘‘विकसित भारत के लक्ष्य प्राप्ति में हिन्दी की भूमिका’’ तथा निबन्ध लेखन का विषय ‘‘ वैश्वीकरण के युग में हिन्दी भाषा की स्थिति एवं गति’’ व ‘‘राष्ट्रीय एकीकरण और हिन्दी भाषा’’ रखा गया था। चारों प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर से आए विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
May be an image of 1 person and text
विभाग के निदेशक डाॅ. पंकज ललित (भा.प्र.से) ने बताया कि राजभाषा पखवाड़े का समापन तथा राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 14 सितम्बर, 2024 को गेयटी प्रेक्षागृह में आयोजित करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम में विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री, हिमाचल प्रदेश बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।
कार्यक्रम में विभाग की ओर से संयुक्त निदेशक मनजीत शर्मा, उप निदेशक कुसुम संघाईक, सहायक निदेशक सुरेश राणा, अधीक्षक श्रेष्ठा ठाकुर, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा, संतोष कुमार व दीपा शर्मा तथा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला प्रशिक्षुओ के लिए आयोजित छः दिवसीय कार्यशाला का समापन

ऊना, 9 सितंबर: पशु पालन विभाग ऊना द्वारा महिला प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित छः दिवसीय कार्यशाला का समापन आज उप निदेशक पशु पालन विभाग ऊना के सभागार में हुआ। यह जानकारी देते हुए उप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पारस पराशर के भारतीय तटरक्षक बल में सहायक कमांडेंट (जनरल ड्यूटी) के रूप में चयन पर हार्दिक मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

एएम नाथ। सरकाघाट:  मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सरकाघाट, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) निवासी  पारस पराशर के भारतीय तटरक्षक बल में सहायक कमांडेंट (जनरल ड्यूटी) के रूप में चयन पर हार्दिक बधाई दी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साइबर क्राइम का शिकार होने पर 1930 नंबर पर तुरंत करें सम्पर्क

एएम नथ। नाहन : डीआईजी साइबर क्राइम मोहित चावला शुक्रवार को अपने सिरमौर प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे, जहां पुलिस विभाग द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समेज में जो हुआ वह न कभी सोचा भी नहीं जा सकता : जयराम ठाकुर

पीड़ितों को पिछले आपदा राहत के पैकेज की तरह दिया जाए मुआवज़ा रामपुर से समेज आपदा प्रभावितों के लिए रवाना की राहत सामग्री एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शिमला के आपदा...
Translate »
error: Content is protected !!