पहल: धर्मशाला के स्कूल शिक्षा बोर्ड के परिसर में खुला चाइल्ड केयर सेंटर : डीसी ने किया शुभारंभ, बोले श्रमिकों के बच्चों की देखभाल को भी बनेगा प्लान

by
महिला कर्मचारियों के शिशुओं को मिलेगी देखभाल की बेहतर सुविधा, स्कूल शिक्षा बोर्ड में आधुनिक आईटी सेंटर का भी किया शुभारंभ
एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला, 25 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में कामकाजी महिलाओं एवं श्रमिकों के शिशुओं की उचित देखभाल के लिए पालना केंद्र बनाने के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि कामकाजी महिलाओं एवं श्रमिक महिलाओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े और बच्चों की भी सही देखभाल सुनिश्चित हो सके।
May be an image of 6 people
शुक्रवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के परिसर में शिशु देखभाल केंद्र का शुभारंभ करने के उपरांत कहा कि शिशु देखभाल केंद्र खुलने से स्कूल शिक्षा बोर्ड की महिला कर्मचारियों को अपने शिशुओं की बेहतर देखरेख की सुविधा मिलेगी, इस केंद्र में बच्चों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित केयर टेकर भी रखे जाएंगे।
May be an image of 2 people, dais, temple and text उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे और महिला तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन हर प्रकार के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। जिला कांगड़ा में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी योजनाओं और सुविधाओं का दायरा बढ़ाने के लिए विभाग को प्रयासरत है।
May be an image of 4 people and people smiling उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 6 साल से कम आयु के बच्चों के विकास और देखभाल में आंगनबाड़ी केंद्रों की बहुत अहम भूमिका रहती है। उपायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का समय दोपहर तक होता है, जिसके कारण कामकाजी महिलाएं और कामगारों के बच्चों की देखभाल के लिए उसके बाद कोई नहीं होता। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि कामकाजी महिलाएं और कामगारों के बच्चों के लिए उसके बाद भी कोई पालना केंद्र उपलब्ध हो, इसके लिए योजना बनानी चाहिए।
May be an image of 6 people, newsroom and dais
कुपोषण और एनीमिया के नियंत्रण के लिए हों गंभीर प्रयास : 
हेमराज बैरवा ने कहा कि जिले में कुपोषण और और एनीमिया को पूरी तरह से नियंत्रित करने के लिए विभाग के सभी अधिकारियों को गंभीर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) और फील्ड पर्यवेक्षक कुपोषित बच्चों की निगरानी करें। कुपोषित और एनिमिया ग्रस्त बच्चों पर निगरानी रखने के साथ समय-समय पर उनके अभिभावकों को आवश्यक परामर्श देते रहें।
May be an image of 3 people, people studying, newsroom and text
स्कूल शिक्षा बोर्ड के आधुनिक आईटी सेंटर का भी किया शुभारंभ : 
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने स्कूल शिक्षा बोर्ड में आधुनिक आईटी सेंटर का शुभारंभ करने के उपरांत कहा कि स्कूल शिक्षा बोर्ड पूरी तरह से डिजीटाईज्ड हो गया है तथा विद्यार्थियों को रिजल्ट सहित अन्य डाक्यूमेंट्स की आनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि स्कूल शिक्षा बोर्ड में आईटी की आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि और भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर उपायुक्त ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की कैंटीन का भी शुभारंभ किया। इससे पहले स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव मेजर विशाल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए क्रेच तथा आईटी सेंटर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा बोर्ड के विभिन्न अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू : ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क वृत शमशी की 52 बीटों में शामिल होंगे वन मित्र

मंडी, 2 दिसम्बर। मंडी वन मित्र योजना के तहत वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने की प्रक्रिया 30 नवम्बर से शुरू हो गई है। इसके अर्न्तगत इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन पत्र भरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने नाबार्ड के सलाहकार से किया होली उतराला मार्ग को जल्दी पूर्ण करने का आग्रह

एएम नाथ। शिमला : भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने आज शिमला सचिवालय में सलाहकार परियोजना (नाबार्ड ) श्री बासु सूद जी से शिष्टाचार भेंट की। एस दौरान उन्होंने सलाहकार नाबार्ड से भरमौर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के खलचियां में जली एचआरटीसी बस, बाल-बाल बची सवारियां : हमीरपुर से अमृतसर जा रही थी बस, बीच सफर अचानक आग लगने से हुआ हादसा

एएम नाथ । हमीरपुर :  हमीरपुर से अमृतसर रूट पर जा रही हमीरपुर डिपो की बस पंजाब में जल कर राख हो गई। खलचियां नामक जगह पर चलती बस में अचानक आग की चिंगारियां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में अवैध खनन का मामला : रोपड़ में 630 1630 करोड़ रुपये का अवैध खनन की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार और विजिलेंस ब्यूरो से मांगा जवाब

चंडीगढ़ ।  रोपड़ में 630 व मोहाली में 1000 करोड़ रुपये का अवैध खनन हर साल होने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!