‘पहाड़ों की रानी’ शिमला पर केंद्रित यह पुस्तकें शिमला इन्वेस्टिगेटर्स सिरीज़ का हिस्सा : मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया तीन पुस्तकों का विमोचन

by
शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रसिद्ध लेखिका मीनाक्षी चौधरी और प्रतिभाशाली युवाओं गौरी चौहान (12 वर्ष), अथर्व वत्स (14 वर्ष) और सिरिशा चौहान (19 वर्ष) के सहयोग से लिखी गई तीन पुस्तकों का विमोचन किया। ‘पहाड़ों की रानी’ शिमला पर केंद्रित यह पुस्तकें शिमला इन्वेस्टिगेटर्स सिरीज़ का हिस्सा हैं।
                     मुख्यमंत्री ने इन साहित्यिक कृतियों को तैयार करने में युवा लेखकों के कौशल व समर्पण की सराहना की। पहली पुस्तक, ‘लॉस्ट इन दि एप्पल कंट्री’, मीनाक्षी चौधरी और कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी शिमला की छात्रा गौरी चौहान द्वारा सह-लिखित है, जिसमें सेब बहुल क्षेत्र जुब्बल से जुड़े रहस्य, विश्वासघात और आश्चर्य का आकर्षक प्रस्तुतिकरण किया गया है।
दूसरी पुस्तक ‘द फेटल अराइवल’, मीनाक्षी और मॉडर्न स्कूल, कुंडली, सोनीपत, हरियाणा के नौवीं कक्षा के छात्र अथर्व वत्स के सहयोग से लिखी गई है। यह पुस्तक त्रासदी, ड्रग्स और अपहरण की एक मनोरंजक गाथा बुनती है।
तीसरी पुस्तक ‘द डेडली किटी’ मीनाक्षी चौधरी द्वारा डॉ. वाई. एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, सोलन की बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष की छात्रा सिरिशा चौहान के सहयोग से लिखी गई है। इस किताब में महिलाओं की किट्टी पार्टी के संसार की रोमांचक यात्रा का वर्णन है जो हत्या, रहस्य और साजिश जैसे पहलुओं पर आधारित हैं।
यह बच्चों में लेखन विधा के विकास को बढ़ावा देने के लिए मीनाक्षी चौधरी और कीकली चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे एक कार्यक्रम का प्रतिफल है।
इस अवसर पर सचिव शिक्षा राकेश कंवर भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान के लिए ज़िला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से पोलिंग पार्टियां रवाना

एएम नाथ। चंबा, 30 मई :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  जानकारी देते हुए बताया कि  1 जून को होने वाले  मतदान के लिए ज़िला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ममलीग में 500 किलोवाट सौर ऊर्जा परियोजना शुरू : पंचायत को होगी 14 लाख रुपये सालाना आय

ग्रीन पंचायत योजना को बढ़ावा, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ममलीग सोलर प्रोजेक्ट का उद्घाटन स्वच्छ ऊर्जा से ग्रामीण विकास को मिलेगी गति, ममलीग परियोजना में तय हुआ राजस्व वितरण मॉडल एएम नाथ। शिमला :-मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्नाटक स्मार्ट सिटी के सफल मॉडल को हिमाचल में अपनाएंगे : विक्रमादित्य सिंह

बेंगलुरु  में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से विक्रमादित्य सिंह ने  की भेंट एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज  बेंगलुरु  में शहरी विकास स्मार्ट सिटी तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनवाईके ने अंब में कोरोना पर लोगों को किया जागरूक

ऊना : नेहरु युवा केंद्र ऊना द्वारा जन-जन को कोरोना से बचाओ मुहिम के अंतर्गत नेहरु युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों तथा स्थानीय महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा अंब बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!