पांच घंटे मुठभेड़ : मूसेवाला हत्यकांड से जुड़े दो शूटर ढेर

by

एके-47 जैसे आधुनिक हथियार से गैंगस्टरों ने बरसाई गोलियां,आशंका जताई जा रही कि मूसेवाला हत्यकांड में इसी एके-47 का हुया उपयोग

अमृतसर : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े 2 शूटर मनप्रीत सिंह मनु और जगरूप सिंह रूपा का पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अंत कर दिया। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े दोनों शूटर व तीसरा अटारी के पास चिचा भकना गांव में एक सुनसान कोठी में छिपे थे। सुबह करीब 11 बजे शुरू मुठभेड़ में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चली। शाम करीब 4 बजे एनकाउंटर समाप्त हुआ। मुठभेड़ के बाद लोग घरों से निकलकर गांव में एकत्र होने शुरू हो गए। उधर, डीजीपी गौरव यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मनप्रीत सिंह मनु और जगरूप सिंह रूपा के एनकाउंटर में मारे जाने की पुष्टि की। पुलिस ने मौके से एके-47 और पिस्तौल बरामद की है।गैंगस्टरों के पास एके-47 जैसे आधुनिक हथियार थे, जिनकी मदद से वे लगातार पुलिस को चुनौती देते रहे। एनकाउंटर में तीन पुलिस वाले घायल हुए हैं। एक निजी चैनल के पत्रकार को टांग में गोली लगी है, उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इससे पहले दोनों तरफ से लगभग 100 राउंड गोलियां चली। पुलिस के कमांडो लगातार हवेली के भीतर घुसने का प्रयास करते रहे लेकिन जैसे ही वह आगे बढ़ते, गैंगस्टर फायरिंग शुरू कर देते। इसके बाद पुलिस की 2 गाड़ियां हथियार लेकर हवेली की तरफ पहुंची। मौके पर बख्तबंद वाहन भी बुलाए गए, हालांकि एक की एंबुलेंस से टक्कर हो गई। पाकिस्तानी सीमा के पास सुनसान इलाके में बनी एक पुरानी हवेली में गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मनु और जगरूप सिंह उर्फ रूपा खुद को छिपाए बैठे थे। उनके पास एके-47 सहित भारी मात्रा में हथियार थे। इस कारण बुलेट प्रूफ गाड़ियां भी मंगवाई गईं और एनकाउंटर इतनी देर तक चला। प्रीत और रूपा दोनों सिद्धू मूसेवाला को मारने वाले उन तीन शूटरों में शामिल थे, जिन्हें एक वीडियो फुटेज में पिछले दिनों मोगा में घूमते देखा गया था। अमृतसर में पाकिस्तानी सीमा से सटे अटारी के पास पुलिस और गैंगस्टरों में 5 घंटे से मुठभेड़ चली। पुलिस ने बुलेटप्रूफ गाड़ियों का प्रयोग किया। इससे पहले, अमृतसर पुलिस की कई गाड़ियां भारत-पाक सीमा की तरफ एनकाउंटर साइट पर बैकअप टीम के तौर पहुंची। बता दें कि मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है। उसने पिछले दिनों आडियो जारी करके कहा था कि उन्हें सिद्धू मूसेवाला की जान लेने का कोई अफसोस नहीं है।

यूट्यूब फुटेज में दिखे थे गैंगस्टर मनप्रीत और रूपा

पिछले दिनों एक वीडियो फुटेज सामने आया था। इसमें मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शूटर मनप्रीत उर्फ मन्नू और जगरुप सिंह उर्फ रूपा चोरी की बाइक पर तरनतारन की ओर जाते नजर आए थे। सीसीटीवी फुटेज 21 जून का मोगा शहर का था। इससे यह साबित हो गया कि मूसेवाला हत्याकांड के 24 दिन बाद भी ये दोनों शूटर पंजाब में ही घूम रहे थे। सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या गत 29 मई को गांव जवाहरके में हुई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्पैशल बच्चों को आत्म निर्भर बनाने के लिए रैडक्रास सोसायटी का अनूठा प्रयास : 8 स्पैशल बच्चों को ढाई महीने ट्रेनिंग के बाद सौंपी गई कैंटीन

होशियारपुर, 21 दिसंबर :   कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से स्पैशल बच्चों के लिए शुरु किए गए एक अनूठे प्रोजैक्ट ‘विंग्स’ का उद्घाटन किया, जिसके अंतर्गत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंब व गगरेट में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित : हर किसान को कृषि हेतू कर्ज सुनिश्चित किया जाएगा – जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी

ऊना, 11 अक्तूबर – अम्ब व गगरेट में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में घर-घर केसीसी अभियान (डोर-टू-डोर केसीसी अभियान)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को चिट्टा-मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य, डीसी ने शिक्षण संस्थानों की भूमिका को बताया अहम

एएम नाथ/ रोहित जसवाल ।  ऊना, 09 दिसम्बर. हिमाचल सरकार की एंटी-चिट्टा मुहिम को और गति देने तथा ऊना जिले को चिट्टा-मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को डीआरडीए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विभाग लोक कला और संस्कृति को भी देगा बढ़ावा – एचपीटीडीसी के होटल्स में पर्यटक निहारेंगे शर्मिला की कांगड़ा पेंटिंग : बाली

विद्यार्थियों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए सहयोग करेगा पर्यटन विभाग एएम नाथ।  धर्मशाला, 28 सितंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन विभाग हिमाचल की कला और संस्कृति से...
Translate »
error: Content is protected !!