पांच साल की अपनी बेटी की हत्या : 52 साल की महिला के प्यार के चक्कर में, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

by

खन्ना : मछीवाड़ा साहिब के गांव रोहले के गुरप्रीत सिंह ने 52 साल की महिला के प्यार के चक्कर में अपनी पांच साल की बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अमनीत कौंडल ने यह जानकारी पत्रकार वार्ता में दी। एसएसपी ने बताया की आरोपी गुरप्रीत सिंह से पूछताछ में पता चला है कि उसकी पत्नी गुरजीत कौर (47) दिमागी तौर पर साधारण है। इसी वजह से घर में कलह रहती थी। इसके चलते गुरप्रीत सिंह के उसकी साली से संबंध बन गए थे। गुरप्रीत सिंह और उसकी साली सुखविंदर कौर ने उपाय कराने के बहाने गुरप्रीत सिंह की पत्नी और बेटी को नहर में फेंककर मारने की साजिश रची।
12 मार्च की सुबह गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ नारियल तारने के बहाने नहर किनारे गया था। वहां गुरप्रीत की पत्नी ने नारियल फेंकते समय अपनी पांच साल की बेटी का हाथ पकड़ लिया था। इसी बीच गुरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी और बेटी को धक्का दे दिया। इसमें पत्नी बाल-बाल बच गई लेकिन बच्ची नहर में बह गई। पत्नी ने गुरप्रीत से धक्कामुक्की करके खुद को बचाया।
एसएसपी ने बताया कि 12 मार्च को आरोपी के छोटे भाई गुरचरण सिंह ने मछीवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें कहा था कि उसका बड़ा भाई गुरप्रीत सिंह तांत्रिकों के चक्कर में पड़ा है। वह कह रहा था कि अगर तुम चाहते हो कि हमारी मां की मौत न हो तो किसी की बलि देनी होगी। 12 मार्च की सुबह भाई अपनी पत्नी गुरजीत कौर व दोनों बच्चों के साथ बाहर यह कहकर गया कि हम नहर में नारियल फेंकने जा रहे हैं। करीब तीन घंटे बाद जब वह वापस आया तो उसके साथ पत्नी और एक ही बच्चा था। शक के आधार पर गुरचरण सिंह ने इसकी शिकायत मछीवाड़ा थाने में दर्ज करवाई।
मोबाइल फोन की मदद से मामला ट्रेस : एसएसपी ने बताया पुलिस ने मोबाइल फोन की मदद से इस मामले को ट्रेस किया। मोबाइल से यह पता चला की आरोपी अपनी साली सुखविंदर कौर से घंटों बातें करता है। पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह और सुखविंदर कौर को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो सामने आया कि उन्होंने पत्नी को मारने की साजिश रची थी। एसएसपी ने आगे बताया कि आरोपी जिस साली सुखविंदर कौर से प्यार करता था, उसकी उम्र करीब 52 साल है। उसके बच्चों की शादी हो चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिजली मंत्री ई.टी.ओ व राजस्व मंत्री जिंपा ने एस.ए.वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल के स्र्पोट्स-कम-कल्चरल मीट में की शिरकत : विद्यार्थी के जीवन को तराशने में अध्यापकों की अहम भूमिका: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करवाने के लिए प्रदेश सरकार कर रही है गंभीरता से कार्य: ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर, 03 दिसंबर: शिक्षा के साथ-साथ खेल विद्यार्थी का मानसिक व शारीरिक विकास करते है,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी और महाराष्‍ट्र की तर्ज पर दिल्‍ली में भी भाजपा बना सकती है दो डिप्‍टी सीएम

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर चर्चाओं के बीच, पार्टी नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति पर विचार कर रही है। बुधवार को पार्टी नेताओं ने बताया...
article-image
पंजाब

भूरीवाले गर्ल्स कॉलेज मानसोवल के बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के नतीजे में कालेज में सेजल रही प्रथम

गढ़शंकर । महाराज भूरीवाले गरीबदासी एजुकेशन ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित महाराज ब्रह्म नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज, मानसोवाल का बीकाम. तृतीय सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। कॉलेज प्राचार्या मैडम गुरशरण...
article-image
पंजाब

मजीठिया पूरी तरह से निर्दोष हैं , हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, मजीठिया चढ़दी कलां मेंः सुखबीर बादल

पंजाब सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही जबकि यूक्रेन में छात्र संकट का बहादुरी से मुकाबला कर रहे, सरदार मजीठिया चढ़दी कलां मेंः सरदार बादल ने उनसे मिलने के बाद कहा पटियाला : शिरोमणी अकाली...
Translate »
error: Content is protected !!