दरबारा सिंह ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर( विकास) के तौर पर पद्भार संभाला

by

होशियारपुर: 2012 बैच की पी.सी.एस अधिकारी दरबारा सिंह ने आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) के तौर पर पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वे डिप्टी डायरेक्टर स्थानीय निकाय जालंधर में तैनात थे। पद्भार संभालने के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना मुख्यत: मगनरेगा व घर-घर रोजगार मिशन का लाभ सही लाभार्थी तक पहुंचाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिले के गांवों में 100 प्रतिशत कोविड टीकाकरण व ग्रामीण विकास के लक्ष्य को पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के अलावा जन समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाएगा।
ए.डी.सी ( विकास) ने कहा कि जिला वासियों को निर्विघ्न सुचारु ढंग से अलग-अलग सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात के नेतृत्व में जिले में सरकार की अलग-अलग योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास को लेकर सरकारी योजनाओं को और भी ज्यादा प्रभावी ढंग से जिले में लागू किया जाएगा ताकि सही समय पर लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
वर्णनीय है कि दरबारा सिंह एस.डी.एम कपूरथला, डी.टी.ओ. होशियारपुर, अतिरिक्त चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ग्लाडा, आर.टी.ए. जालंधर, अतिरिक्त चीफ एडमिनिस्ट्रेटर जे.डी.ए, आर.टी.ए. अमृतसर व डिप्टी डायरेक्टर स्थानीय निकाय के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Shaheed Bhagat Singh and his

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Mar.23 : A panel discussion under the Presidentship of District Governor Ally. Vivek Sahni was organized here today at the local Shiraz Hotel by Alliance Club International District 119 on the martyrdom...
article-image
पंजाब

कलयुगी बेटे ने पिता की छाती में मारी गोली : बेटे ने कुछ पैसे मांगे, पिता ने पैसे देने से कर दिया था मना

तरनतारन। : आज के दौर में पैसे को इतना महत्वपूर्ण माना जाने लगा है कि मानवीय रिश्ते तार-तार हो रहे हैं। बुधवार रात को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांव रत्तो के हवेलियां में...
article-image
पंजाब

लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर हमला, कांग्रेस पार्षद पर केस दर्ज; गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

जालंधर : जालंधर में वार्ड-84 से कांग्रेस पार्षद नीरज जस्सल उर्फ कालू के खिलाफ थाना-1 पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पार्षद ने पुराने चुनावी प्रतिद्वंद्वी युवक पर...
Translate »
error: Content is protected !!