चुनाव अधिकारी पंजाब की ओर से किया गया पोलिंग बूथों व वोटर जागरुकता कैंपों का औचक निरीक्षण

by

होशियारपुर : आगामी विधान सभा चुनावों व कोविड-19 संबंधी भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों को मुख्य रखते हुए आज चुनाव अधिकारी पंजाब हरीश कुमार ने विधान सभा क्षेत्र 41- उड़मुड़ के गढ़दीवाला में स्थित पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चुनाव अधिकारी ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार जिन पोलिंग बूथों पर 1000 से अधिक वोटर हैं, उन बूथों पर कोविड-19 की गाइडलाइन्ज अनुसार अगजिलरी बूथ बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिन पोलिंग स्टेशनों के अगजिलरी बूथ बनाए जाने हैं, वे हिदायत मुताबिक सही हैं। बूथों पर उनके साथ नायब तहसीलदार गढ़दीवाला-कम-सहायक चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी-41 उड़मुड़ मनोहर लाल व सुपरवाइजर हरदीप सिंह भी उपस्थित थे।
हरीश कुमार ने इसके बाद जिला चुनाव कार्यालय के माध्यम से लगाए जा रहे वोटर जागरुकता कैंपों का दौरा भी किया गया। उन्होंने विधान सभा क्षेत्र 43- होशियारपुर के गांव अज्जोवाल में लगाए गए वोटर जागरुकता कैंपों का भी निरीक्षण किया। चुनाव अधिकारी पंजाब की ओर से उस क्षेत्र के लोगों को वोट बनाने में आने वाली दिक्कतों के बारे में पूछा गया व उनको विश्वास दिलाया कि हिदायतों के मुताबिक योग्य व्यक्तियों की वोट वोटर सूची में जरुर दर्ज कर दी जाएगी। इस कैंप में लोगों की शमूलियत को देखते हुए उन्होंने बूथ लैवल अधिकारी रिंपल कुमार, प्रेम चंद, चमन लाल, सुपरवाइजर अशोक कुमार, चुनाव कानूनगो हरप्रीत कौर के कार्य की प्रशंसा की। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार हरमिंदर सिंह, कानूनगो सुखदेव सिंह, दीपक कुमार, राजन मोंगा भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ काबू

होशियारपुर, 19 सितंबर :   पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत राजस्व हल्का जहानपुर, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर में तैनात एक मॉल पटवारी जोगिंदर पाल को 5000...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों के सर्वांगीण विकास के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने सरकारी कन्या स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में की मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत होशियारपुर, 25 नवंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने...
article-image
पंजाब

मनरेगा कर्मचारी युनियन की बैठक : 20 सितंबर को एडीसी कार्यालय होशियारपुर के समक्ष धरना देने का निर्णय

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) मनरेगा कर्मचारी युनियन की जिला कमेटी की बैठक अध्यक्ष परमजीत कौर के नेतृत्व में हुई। इस मौके पर संगठन के नेता बलविंदर कौर, सोहन लाल, रक्षा देवी, वरिंदर कौर, कमला देवी, दविंदर...
article-image
पंजाब

चुनाव संबंधी किसी भी मुश्किल के लिए किया जा सकता हैं संपर्क: जिला निर्वाचन अधिकारी

होशियारपुर, 15 मई :  डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि लोक सभा चुनाव 2024 संबंधी भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए जनरल, व्यव व पुलिस पर्यवेक्षक जिले में पहुंच...
Translate »
error: Content is protected !!