पाइपलाइन विरोध के दौरान किसान ने पीया कीटनाशक…हालत गंभीर

by

श्री मुक्तसर साहिब। मुक्तसर के गांव सीरवाली में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब नहरी विभाग की टीम पुलिस बल के साथ एक किसान के खेत में पाइपलाइन बिछाने पहुंची।

विरोध करते हुए किसान हरजूर सिंह ने कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद प्रशासन बिना पाइपलाइन डाले ही मौके से वापस लौट गया।

किसान के भतीजे हरविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके खेत से जबरन पाइपलाइन डाल रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ लोगों की शह पर हो रहा है। हमारा यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है।

हरविंदर सिंह ने बताया कि करीब 34 साल पहले इस जगह पर खाल बनी हुई थी, लेकिन अब पानी किसी दूसरी दिशा से आ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन उनके खेत में नई खाल बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने नहरी विभाग के एक्सईएन पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक्सईएन जानबूझकर हमारे साथ धक्का कर रहे हैं।

कोर्ट में केस चलने के बावजूद वह मेरे खेत में जबरन खाल बना रहे हैं। हरविंदर ने बताया कि उनके चाचा ने लाइव वीडियो के दौरान दुखी होकर जहरीली दवा पी ली है । उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मेरे चाचा को कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार एक्सईएन होंगे। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा। बाद में नहरी विभाग के अधिकारी बिना काम किए ही वहां से चले गए।

वहीं नहरी विभाग के एक्सईएन संदीप कंबोज ने कहा कि सरकार ने पाइपलाइन डालने का प्रोजेक्ट पास किया हुआ है। छह महीने से काम रुका था। अब फसल की कटाई के बाद काम शुरू करने आए थे, तो एक किसान ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि किसान ने दवा पी है या नहीं। हम बड़े अधिकारियों के निर्देश पर यहां आए हैं और अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। कोर्ट से स्टे के बारे जानकारी नहीं है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*स्वर्गीय मनजीत सिंह लाली की स्मृति में ग्राम स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा : गांव लंगेरी स्थित न्यू स्पोर्ट्स क्लब ने अध्यक्ष हरबलराज सिंह राजा यूके व गुरभजन सिंह बेल्जियम की देखरेख में स्वर्गीय मनजीत सिंह लाली की याद में गांव स्तरीय फुटबॉल...
article-image
पंजाब

नवस्थापित औद्योगिक इकाई का DC जतिन लाल ने किया दौरा

रोहित भदसाली। ऊना, 2 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को ऊना के पंडोगा में नवस्थापित इयान मैकलियोड डिस्टलर्स की माल्ट स्पिरिट डिस्टिलरी का दौरा किया। इस आधुनिक औद्योगिक इकाई की प्रतिदिन 5 हजार...
article-image
पंजाब

पंजाब के हड़ताली मुलाजिमों पर कार्रवाई की तैयारी, AAP सरकार ने गैरहाजिर कर्मचारियों की मांगी सूची

सीएम मान ने भी नहीं की मुलाकात, हड़ताल खत्म करने की शर्त पर अड़ी सरकार; कर्मचारियों का संघर्ष जारी चंडीगढ़, 27 अगस्त। पंजाब में गुरुवार को कर्मचारियों और पेंशनरों की महाहड़ताल के बाद आम...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री के परिवार का काफिला, नारेबाजी : पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मारे धक्के

संगरूर : 1 अक्तूबर: मुख्यमंत्री भगवंत मान के अपने जिले में उनकी पत्नी डा. गुरप्रीत कौर, उनके माता तथा हलके से विधायक नरेन्द्र कौर भराज को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। इस मौके...
Translate »
error: Content is protected !!