पाकिस्तान में आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत : मौत की खबर लीक होने से रोकने के लिए पाकिस्तान में उनका गुपचुप तरीके से सिख रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

by

चंडीगढ़ : पाकिस्तान में छिपे खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, लखबीर सिंह रोडे की 2 दिसंबर को पाकिस्तान में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। लखबीर सिंह रोडे 72 साल के थे। इस बीच, लखबीर सिंह रोडे की मौत की खबर लीक होने से रोकने के लिए पाकिस्तान में उनका गुपचुप तरीके से सिख रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया गया। लखबीर सिंह रोडे जरनेल सिंह भिंडरावाले के भतीजे थे।
लखबीर सिंह रोडे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर पंजाब में भारत के विरूद्ध आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था। इसके अलावा, लखबीर सिंह रोडे पाकिस्तान से भारत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) का संचालन कर रहा था। इसी साल अक्टूबर में पंजाब में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मोगा के कोठे गुरुपारा (रोडे) गांव में छापेमारी की थी। उस वक्त लखबीर सिंह रोडे की संपत्ति जब्त कर ली गई थी। लखबीर सिंह रोड पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 33 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। लखबीर सिंह रोडे पाकिस्तान में छिपा हुआ था और उसे आईएसआई का समर्थन प्राप्त था।
पंजाब की खुफिया एजेंसियों ने बताया कि उसने पंजाब में आतंक मचाने के लिए कई स्लीपर सेल बनाए थे, जिनका इस्तेमाल वे कभी भी कर सकते थे। लखबीर सिंह रोडे पर दिल्ली में केस दर्ज किया गया था, जिस पर अदालत ने उनकी कुल जमीन का 1/4 हिस्सा सील करने का आदेश दिया था। अदालत के आदेश के बाद एनआईए की टीम ने उसकी जमीन को सील कर उस पर सरकारी बोर्ड लगा दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

CM भगवंत मान ने रखी श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र की नींव : कहा… ‘हमें पंजाब बनाना है, कैलिफोर्निया नहीं’

जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जालंधर के नौगज्जा में श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र की नींव रखी। इस मौके पर डेरा बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के ख‍िलाफ उतरे 25 दल : कहा मिलकर लड़ने का ऐलान, सड़क पर उतरकर बीजेपी की नाक में दम कर देंगे

नई दिल्ली : भाजपा को मात देने के ल‍िए INDIA अलायंस के नेताओं की बहुप्रत‍िक्ष‍ित मीटिंग हुई. 25 दलों के नेता कमर कसकर उतरे. लगा क‍ि कुछ बड़ा फैसला होगा. साथ मिलकर लड़ने का...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

देनोवाल खुर्द में युवक की रहस्यमयी स्थिति में मौत : नशे की ओवरडोज से मौत होने का संदेह

गढ़शंकर, 8 अक्तूबर : गढ़शंकर के निकटवर्ती  गांव देनोवाल खुर्द में आज एक युवक की रहस्य में स्थिति में शव मिला । लोगों ने गांव में स्थित गुगा जाहर पीर की जगह पर एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2027 चुनाव से पहले बड़ा सर्वे : CM से ज्यादा विधायकों से नाराज जनता, यूपी में 49% और पंजाब में 45.3% मतदाता मौजूदा…यूपी-पंजाब में टिकट बदलने का बढ़ सकता है दबाव :

योगी और भगवंत मान की लोकप्रियता बरकरार; 2027 में स्थानीय उम्मीदवार बन सकता है बड़ा फैक्टर नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की राजनीतिक तैयारियां...
Translate »
error: Content is protected !!