पाकिस्तान में 200 साल पुराने गुरुद्वारे को गिराए जाने का खन्ना ने लिया कड़ा संज्ञान

by

गुरद्वारे का पुनयनिर्माण और अल्पसंख्यकों की जान-माल और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र
होशियारपुर, 1 सितंबर  : पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और संपत्तियों की कथित दुर्दशा संबंधी समाचार का कड़ा संज्ञान लिया है। खन्ना ने इस संबंध में केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर पाकिस्तान सरकार के समक्ष मामला मजबूती से उठाने तथा अल्पसंख्यकों के धार्मिक एवं संपत्ति अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
खन्ना के कार्यालय से सचिव ज्योति कुमार जौली ने बताया कि समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार पाकिस्तान के बलूचिस्तान में लगभग 200 साल पुराने गुरुद्वारा साहिब को कथित तौर पर गिराकर वहां शॉपिंग मॉल बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। खबर में यह भी उल्लेख है कि पाकिस्तान में कभी लगभग 12 गुरुद्वारे होने के बावजूद अब उनकी संख्या घटकर केवल दो रह जाने की बात सामने आई है। समाचार के अनुसार संबंधित धार्मिक संपत्ति को लेकर निजी बिल्डर को जमीन दिए जाने तथा इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। खबर में यह भी बताया गया है कि इस मामले को लेकर भारत में सिख समुदाय भारी रोष व्याप्त है। खन्ना ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों, उनकी संपत्तियों और धार्मिक विरासत का संरक्षण गंभीर चिंता का विषय है। किसी भी देश में धार्मिक आस्था से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए नष्ट किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय के ऐतिहासिक गुरुद्वारे केवल इमारतें नहीं, बल्कि पूरी मानवता और सिख इतिहास की अमूल्य विरासत हैं। खन्ना ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय से मांग की कि पाकिस्तान में सिखों सहित सभी अल्पसंख्यकों की जान, माल, धार्मिक स्थलों और संपत्तियों की सुरक्षा का मुद्दा पाकिस्तान सरकार के समक्ष सख्ती से उठाया जाए। उन्होंने संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और गुरद्वारे के पुनयनिर्माण की मांग की है. खन्ना ने कहा कि यदि ऐतिहासिक गुरुद्वारे को नुकसान पहुंचाने या उसकी संपत्ति के हस्तांतरण में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसे तत्काल रोकने के लिए प्रभावी राजनयिक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के अधिकारों और धार्मिक विरासत के संरक्षण के लिए हर संभव मंच पर मजबूती से आवाज उठानी चाहिए, ताकि धार्मिक स्थलों को नष्ट करने अथवा उनकी संपत्तियों पर अवैध कब्जे की प्रवृत्ति पर रोक लग सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल ने कहा कि 2 जून को सरेंडर करेंगे : सुप्रीम कोर्ट ने मुझे 21 दिनों को दी थी मोहलत

नई दिल्ली  :  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार  को कहा कि वो रविवार (2 जून) को सरेंडर करेंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”सुप्रीम कोर्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजद को झटका देते हुए करा दिया जदयू-भाजपा का मेल करवाने वाले संजय झा के बारे में जानिए….

नई दिल्ली  :   बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से सीएम पद की शपथ ले ली है। बता दें कि नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देते हुए महागठबंधन से किनारा...
article-image
पंजाब

136 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद : दो तस्कर काबू

गढ़शंकर: 13 अक्तूबर: गढ़शंकर पुलिस ने 136 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद करके दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सरताज सिंह चाहल द्वारा नशा तस्करों तथा लूटपाट करने वालों के खिलाफ शुरु की गई...
article-image
पंजाब

युवा वर्ग व आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ना हमारा फर्ज: रमेश अरोड़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अरोड़ा महासभा होशियारपुर की तरफ से महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रधान रमेश अरोड़ा की अध्यक्षता में धण्टा घर के समीप लंगर लगाया गया व शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर...
Translate »
error: Content is protected !!