पानी के भारी भरकम बिलों से प्रदेश की जनता बेहाल -सरकार दुरुस्त करे व्यवस्था – क्यों प्रदेश की जनता भुगते की सरकार के नाकामी की सजा  : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सूक्खु सरकार के व्यवस्था परिवर्तन से प्रदेश के लोग त्रस्त हो चुके हैं। आए दिन किसी न किसी तुगलकी फरमान से प्रदेश के लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों को परेशान करने में जल शक्ति विभाग भी पीछे नहीं है। प्रदेश में जगह-जगह पीलिया फैलने की खबरें आ रही है जिसका अर्थ है कि खराब गुणवत्ता वाले पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसके साथ विभाग द्वारा लोगों को भेजे गए पानी के बिल का अलग करंट लग रहा है। जोगिन्दरनगर में ही लोगों के पानी के बिल में 1000 रुपए की वृद्धि करके उन्हें भेजा गया है। इसके खिलाफ वहां के लोगों ने संबंधित कार्यालय का घेराव करके अपना विरोध जताया और बढ़े हुए बिल को वापस न लेने पर आंदोलन करने की चेतावनी तक दे दी है। इसी तरह ठियोग में भी विभाग द्वारा बिना नल और कनेक्शन लगाए ही एक भवन का 45000 रुपए का बिल उपभोक्ता को थमा दिया। ठियोग मंडल पहले भी मोटरसाइकिल और स्कूटर से पानी की सप्लाई के घोटाले के लिए चर्चा में आ चुका है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस प्रकार से ये सरकार प्रदेश के लोगों को सिर्फ और सिर्फ परेशान करने का काम कर रही है। पानी के बिल में एक बार में इतनी बड़ी वृद्धि किसी भी लिहाज से सही नहीं है। क्या प्रदेश के लोग सरकार की नाकामियों की ऐसे कीमत चुकाएंगे? सरकार ने प्रदेश के लोगों को अपनी आय बढ़ाने का साधन समझ लिया है। पानी के बिल के नाम पर ही प्रदेश के लोगों से हजारों रुपए की वसूली गलत है। इतने बड़े पैमाने पर लोगों के बिल में धांधली करके सरकार प्रदेश के लोगों को परेशान कर अपनी तिजोरी भरना चाह रही है। इस मामले में शासन स्तर से दखल दिया जाए और लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए वर्ना भाजपा सड़कों पर उतर कर सरकार के ऐसे निर्णय का विरोध करने को मजबूर हो जाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश में हर घर नल जल के तहत 12 लाख से ज्यादा कनेक्शन लगवाए तो वर्तमान सरकार ने हर कनेक्शन पर प्रति माह100 रुपए का शुल्क लगा दिया। पूर्व सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ कर दिया था जिससे प्रदेश के लाखों लोगों को फायदा हुआ था। वर्तमान सरकार अब हर कनेक्शन से वसूली करने की योजना बना रही है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जानबूझकर उप मुख्यमंत्री और दूसरे मंत्रियों के विभागों में ऐसे उगाही के आदेश कर पैसे एकत्र करने का जुगाड़ लगा रहे हैं। ये तो इन संबंधित विभाग के मंत्रियों को तब मालूम चलेगा जब जनता इन्हें वोट से चोट करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवजात शिशुओं को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है : लिवासा अस्पताल, होशियारपुर

रोहित जसवाल।  होशियारपुर: “मातृ आयु में वृद्धि, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया और अपर्याप्त प्रसवपूर्व मॉनिटरिंग जैसी जीवनशैली से संबंधित स्थितियां उच्च जोखिम वाले गर्भधारण में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता हैं।“ गुरुवार को लिवासा अस्पताल , होशियारपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली महंगी कर सुक्खू सरकार ने प्रदेश वासियों को दिया झटका : हिमाचल प्रदेश विद्युत (शुल्क) विधेयक ध्वनिमत से पारित

रोहित भदसाली।  शिमला, 10 सितंबर । हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट का सामना कर रही सुक्खू सरकार ने राज्य के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। इस संबंध में विधानसभा ने मंगलवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

असी चम्बयाल’ नाम से मोबाइल ऐप लांच : जरूरतमंद रोगियों को  रक्तदाता ढूंढने में मिलेगी सुविधा

एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नैय्यर, उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल, कृषि उपज  विपणन  समिति के  ज़िला अध्यक्ष ललित ठाकुर ने संयुक्त रूप से  ‘असी चम्बयाल’ नाम से एक मोबाइल ऐप  को आज उपायुक्त कार्यलय ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी जतिन लाल की अपील…लोकतंत्र के लोकपर्व में सब हों सम्मिलित : ऊना में मतदाता जागरूकता रैली निकाल किया शत प्रतिशत मतदान को प्रेरित

ऊना, 26 मार्च। आम चुनावों में सबकी सहभागिता से अधिकतम मतदान तय बनाने के मकसद से मंगलवार को ऊना में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित इस गतिविधि में राजकीय...
Translate »
error: Content is protected !!