पापा विधायक हैं, लाइसेंस की जरूरत नहीं : पुलिस ने रोका तो धौंस दिखाने लगा अमानतुल्लाह खान का बेटा; बुलेट जब्त

by
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गश्त के दौरान बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे दो युवकों को पकड़ा है। इनमें एक युवक आप विधायक अमानतुल्ला खान का बेटा है।
बुलेट के मॉडिफाई साइलेंसर से निकाल रहे थे तेज आवाज पुलिस के अनुसार, दो लड़के मोटरसाइकिल पर नजर आए, जो गलत साइड से आ रहे थे और बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज कर रहे थे। इतना ही नहीं वे बाइक को टेढ़े-मेढ़े तरीके से चला रहे थे।
पुलिस पर यह आरोप लगाते हुए दुर्व्यवहार किया :  इस दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और एक लड़के ने बताया कि वह आप (AAP) विधायक अमानतुल्ला खान का बेटा है। उन्होंने पुलिस पर यह आरोप लगाते हुए दुर्व्यवहार किया कि वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह आप विधायक का बेटा है।
बोला- हमें ड्राइविंग लाइसेंस रखने की जरूरत नहीं
इसके बाद पुलिस ने उनसे ड्राइविंग लाइसेंस और आईडी मांगी तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। उनमें से एक लड़के ने अमानतुल्लाह खान को फोन किया और उनकी बात एसएचओ (SHO) से कराई। बाद में लड़के अपना नाम-पता बताए बगैर चले गए।
बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब पुलिस टीम गणतंत्र दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी के ओखला इलाके में सुरक्षा गश्त कर रही थी।
आप विधायक के बेटे पर लगा 20 हजार का जुर्माना
पुलिस के अनुसार, खुद को AAP विधायक अमानतुल्ला खान का बेटा बताने वाले शख्स पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार, खतरनाक ड्राइविंग, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने के आरोप में 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
भाजपा प्रत्याशी ने साधा निशाना  :
आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे द्वारा दिल्ली पुलिस के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने के बाद, मालवीय नगर से भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने आप पर दिल्ली की कानून-व्यवस्था को ‘नष्ट’ करने का आरोप लगाया। आप
पर निशाना साधते हुए उपाध्याय ने कहा कि आप विधायक विदेशों में बैठे गिरोहों के साथ तालमेल बिठाकर जबरन वसूली में लिप्त हैं।
उपाध्याय ने एएनआई से कहा, “जो पार्टी जबरन वसूली करती है, गैंगस्टरों से संबंध रखती है, अगर वे ऐसा सवाल (कानून व्यवस्था के बारे में) पूछते हैं। कल ही अमानतुल्लाह खान के बेटे ने एसएचओ के साथ बदसलूकी की और कहा कि वह विधायक का बेटा है। आप विधायक विदेशों में बैठे गिरोहों के साथ तालमेल बिठा रहे हैं और जबरन वसूली कर रहे हैं और दिल्ली की कानून व्यवस्था को खराब कर रहे हैं। कुल 62 विधायक हैं और उनमें से कितने के खिलाफ आपराधिक मामले हैं? उनके सीएम, उपमुख्यमंत्री, सांसद, विधायक सभी जमानत पर बाहर हैं।
अगर किसी ने देश की कानून व्यवस्था को बिगाड़ा है, तो वह आप है…” यह तब हुआ जब दिल्ली पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ संशोधित साइलेंसर मोटरसाइकिल का उपयोग करने और ड्यूटी पर अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने का मामला दर्ज किया, जिनमें से एक ने खुद को आप विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा बताया। मोटर वाहन अधिनियम की कई धाराओं का उल्लंघन करने के लिए उन पर लगभग 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
दिल्ली पुलिस के एएसआई के अनुसार, उनकी बुलेट थाने ले आए। मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। उनकी बाइक को कानून के तहत जब्त कर लिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बगावत करने वालों से पार्टी डरती नहीं : सुक्खू ने कहा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी का साथ दे

शिमला :प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी को विधानसभा चुनावों में जीत दिलाने के लिए दिन रात काम करना चाहिए ।...
हिमाचल प्रदेश

68.68 लाख रुपए बरामद : हमीरपुर पुलिस ने व्यक्ति की गाड़ी और नगदी को कब्जे में लिया

हमीरपुर : जिला कांगड़ा के पालमपुर निवासी एक व्यक्ति से 68.68 लाख रुपए बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति इन रुपयों के बारे में जानकारी और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके कारण...
article-image
पंजाब

110 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार : गढ़शंकर की दीप कलोनी वार्ड नं 2 का रहने वाला है युवक

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को 110 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। 2023 का यह पहला माम्एल दर्ज हुआ है। उसमें में गढ़शंकर का युवक पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं पर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित : 3 मार्च को पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस खंड बगस्याड के 132 बूथों पर होगा आयोजन- एसडीएम गोहर

गोहर, 22 फरवरी : स्वास्थ्य सेवाओं पर ब्लाक टास्क फोरस की बैठक उपमंडलीय कार्यालय में उपमण्डल अधिकारी नागरिक लक्ष्मण सिंह कनेट अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । इस बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारी बगस्याड डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!