पायनियर एंब्रायडरीज कालाअंब में होगी 300 पदों की भर्ती : मैसर्ज सिस (SIS) इंड़िया लिमटिड़ भरेगा 100 सिक्योरटी गार्ड

by
नाहन 08  जून। जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज पायनियर एंब्रायडरीज लि0, खैरी, काला अंब जिला सिरमौर में 5 वीं से स्नातक प्रशिक्षु हेल्पर, कॉप्स वाइंडिंग ऑपरेटर, प्राइमरी व सेकेंडरी टीएफओ ऑपरेटर, एम.टी. व एल.टी. ऑपरेटर, एचएसडब्लू. ऑपरेटर, हाई ब्लकिंग ऑपरेटर, पीओवाई व एफडीवाई ऑपरेटर के 300 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरें जाएगें।
उन्होने बताया कि इन पदों के लिए 12 जून को उप रोजगार कार्यालय सराहां, 15 जून को राजगढ़, 18 जून को संगडाह व 21 जून को उप रोजगार कार्यालय शिलाई में भर्ती शिवरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 35 आयु वर्ग के इच्छुक उम्मीदवार दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र ले कर प्रातः 10 बजे निर्धारित तिथीयों में उप रोजगार कार्यालयों में पहुंच कर इस मौके का लाभ उठा सकतें है।
उन्होंने बताया कि eemis.nic.in पोर्टल पर इच्छुक आवेदक Online तरीके से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के Online पंजीकरण हेतु पोर्टल पर Tutorial Video भी डला हुआ है जिसको देखकर रोजगार कार्यालय में पंजीकरण Online के माध्यम से स्वयं किया जा सकता है। सभी इच्छुक आवेदक प्रातः 10 बजे, उप रोजगार कार्यालय संगडाह में 06 फरवरी 2024 को अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01702-222274 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
-0-
मैसर्ज सिस (SIS) इंड़िया लिमटिड़ भरेगा 100 सिक्योरटी गार्ड
नाहन 08 जून। मैसर्ज सिस (SIS) इंड़िया लिमटिड बिलासपुर प्रदेशभऱ में 100 सिक्योरटी गार्ड पदों को भरने जा रहा है जिसके लिए जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 24 जून को, उपरोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में 25 जून व उप रोजगार कार्यालय सराहां में 26 जून को प्रातः 10 बजे से भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि सुरक्षा जवान के पद के लिए न्यूनतम वेतन 16500/- से 19500/- व सुपरवाइजर पद के लिए 18000/-से 22000/- दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक व भार 45 से 90 किग्रा. होना चाहिए।
-0-
13 जून को नाहन में 261 पदों के लिए होगा कैम्पस इंटरव्यू
नाहन 07 जून। मैसर्ज जे.बी.रोलिंग मिल्स लिमटीड़ कालाअम्ब में रोलिंग मिल हेल्पर, लुहार, शापर मेन, फायर मेन, सुपरवाईजर, वेल्डर, फीटर, इलैक्ट्रिशियन आदि विभिन्न प्रकार के 261 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए 13 जून 2024 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में केम्पस इन्टरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने दी।
उन्होने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 35 आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं व आई.टी.आई शैक्षणिक योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र ले कर 13 जून को प्रातः 10 बजे रोजगार कार्यालय नाहन में पहुंच कर इस मौके का लाभ उठा सकतें है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के हलकों में पंचायत समिति उपचुनाव में काग्रेस को मिली हार : दिज्गजों के हलकों में 5 महीने में ही मतदाताओं का फैसला काग्रेस के खिलाफ

ऊना : प्रदेश में काग्रेस की सरकार बनने के पांच महीने के भीतर ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के विधानसभा हलकों में पंचायत समिति उपचुनावों में काग्रेस सर्मिथत प्रत्याशियों को मिली हार और गगरेट विधानसभा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस गाड़ी में मृतक के साथ गए मामे के लड़के से कर रही पूछताछ …शाहपुर घाटे में गोलियां मार कर वीस वर्षीय युवक की हत्या : सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही  

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर पहाड़ी के बीच कल रात  25 वर्षीय युवक को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी। जबकि दूसरे युवक बच गया। हालांकि पुलिस दूसरे युवक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य की ‘कंगना’ को “चुनौती” : केंद्र से घनिष्ठ नजदीकियां हैं तो कर्मचारियों के 9 हजार करोड़ वापिस लाए :  जनता तय करे कि उन्हें एक अभिनेता चाहिए या फिर हर समय उनके साथ खड़ा रहने वाला नेता – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। (चैल चौक) मंडी :  कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को चुनौती दी है कि अगर वह प्रदेश के कर्मचारियों की हितैषी हैं और केंद्र सरकार के साथ उनकी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

10 जिलों में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई – चिट्टे के साथ परिवार के चार लोग गिरफ्तार, साढ़े छह किलो चरस बरामद,एक करोड़ की संपत्ति जब्त

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। 10 जिलों में की गई कार्रवाई में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया और...
Translate »
error: Content is protected !!