पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : केवल सिंह पठानिया

by
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम व विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर शाहपुर में बैठक
विभिन्न विकास योजनाओं का विस्तृत डेटा एक सप्ताह में तैयार करने के निर्देश
एएम नाथ। शाहपुर, 28 जनवरी : मंगलवार देर सायं मिनी सचिवालय शाहपुर के सभागार में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम तथा विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक ने जलशक्ति, विद्युत, वन, कृषि एवं बागवानी, नगर पंचायत, स्वास्थ्य, राजस्व सहित अन्य विभागों द्वारा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं पर भी गहन चर्चा की गई।
केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का पूर्ण विवरण तैयार करें, जिसमें खर्च की जा रही धनराशि, योजनाओं के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र तथा लाभान्वित लाभार्थियों की संख्या का स्पष्ट उल्लेख हो। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समयावधि में विकास कार्यों को पूर्ण करें, ताकि आम जनता को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने गांव स्तर पर आयोजित होने वाले जनशिकायत निवारण कार्यक्रमों में अधिकारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है। पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन प्रदेश सरकार की प्रमुख नीति है।
उपमुख्य सचेतक ने बताया कि शीघ्र ही शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री महोदय का दौरा प्रस्तावित है, जिसके दौरान विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए जाएंगे। इसके लिए सभी विभाग आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों का विस्तृत खाका समय पर तैयार करें।
उन्होंने विद्युत विभाग को विशेष निर्देश दिए कि स्मार्ट विद्युत मीटर को लेकर आमजन में फैली भ्रांतियों को दूर किया जाए तथा लोगों को इसके लाभों की सही और स्पष्ट जानकारी प्रदान की जाए।
बैठक में शाहपुर के एसडीएम गणेश ठाकुर ने उपमुख्य सचेतक का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता खोली प्रोजेक्ट सुभाष शर्मा, प्रधानाचार्य आईटीआई शाहपुर चैन सिंह, पूर्व सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, तहसीलदार दीक्षांत ठाकुर, नायब तहसीलदार राजेंद्र पठानिया, सहायक अभियंता लोक निर्माण बलवीत दियोलिया, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय , देशराज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति, यातायात होगा सुगम व सुरक्षित

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के प्रयास रंग लाए, डेढ़ करोड़ रूपये से निर्मित हो रहा बाईपास एएम नाथ। बिलासपुर, 06 जनवरी: बिलासपुर जिला के सबसे बड़े कस्बे घुमारवीं को अब जल्द ही आए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा चुनाव मामला : दो हफ़्ते में मांगा जवाब – हिमाचल हाईकोर्ट ने खारिज की सांसद हर्ष महाजन की अपील

शिमला, 16 सितंबर । हिमाचल प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चुनाव को चुनौती देने में मामले में सोमवार को प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट से हर्ष महाजन को झटका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चम्बा में भविष्य सेतु, करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित : धैर्य और इमानदारी से कठिन परिश्रम करें बच्चे : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी

एएम नाथ। चंबा : आज के बच्चे कल के भविष्य हैं, वर्तमान पर ही बच्चों का भविष्य निर्भर करता है। बच्चे अभी से ही धैर्य और इमानदारी से कठिन परिश्रम करें, तो सफलता अवश्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

यूथ कांग्रेस ऊना के प्रशांत राये बने अध्यक्ष : 8594 मतों से दर्ज की जीत

रोहित जसवाल। ऊना :  यूथ कांग्रेस के परिणामों में प्रशांत राय ने 8594 मतों से जीत दर्ज करते हुए यूथ कांग्रेस ऊना के जिलाध्यक्ष बन गए है। पूर्व में यूथ कांग्रेस हरोली के अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!