पालकवाह एसडीआरएफ परिसर को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास करेंगे : मुकेश अग्निहोत्री

by
रोहित जसवाल।  हरोली, 9 अक्तूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को पालकवाह स्थित हिमाचल प्रदेश सेंटर ऑफ डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की पहली वार्षिक मीट-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में पालकवाह स्थित इस संस्थान की अपनी अलग पहचान होगी। प्रदेश सरकार इसके परिसर के विकास और विस्तार के लिए हरसंभव आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी। प्रयास किए जाएंगे कि यह परिसर भविष्य में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित हो और देश के अन्य राज्यों से भी जवान यहां प्रशिक्षण लेने आएं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ यहां राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम और परेड आयोजित करने की दिशा में भी काम किया जाना चाहिए।May be an image of one or more people and text
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एसडीआरएफ परिसर में इंडोर स्टेडियम बनाने की योजना है। इसके साथ ही स्थानीय पंचायत के सहयोग से खेल मैदान विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे, ताकि युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ के जवान आपदा के समय प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में लोगों की सहायता के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाना और उन्हें आपदा प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों में सहभागी बनाना जरूरी है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे भी बचाव कार्यों में सहयोग कर सकें।May be an image of crowd
प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों को मान्यता दिलाने की दिशा में करें प्रयास
उप मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ अधिकारियों से कहा कि युवाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने के साथ उनके प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों को उपयोगी बनाने की दिशा में भी काम किया जाए। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए, ताकि एसडीआरएफ से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं के प्रमाणपत्रों को एनसीसी और एनएसएस की तर्ज पर मान्यता दिलाने की संभावनाएं तलाशी जा सकें। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और प्रशिक्षण से अधिक लोगों को आपात परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार किया जा सकता है।
वेबसाइट और इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान एसडीआरएफ के इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम और आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही मणिमहेश यात्रा के दौरान एसडीआरएफ की गतिविधियों और बचाव कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का विमोचन भी किया गया। आपदा के दौरान लोगों की जान बचाने और राहत-बचाव अभियानों में एसडीआरएफ की सहायता करने वाले आम नागरिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ की ओर से प्रदर्शित उपकरणों का अवलोकन किया और जवानों एवं प्रशिक्षकों द्वारा प्रस्तुत आपदा बचाव के प्रदर्शन देखे। उन्होंने वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। रस्साकशी का फाइनल मुकाबला हरोली एसडीआरएफ और शिमला एनडीआरएफ की टीमों के बीच हुआ, जिसमें शिमला की टीम विजेता रही।
हर वर्ष डेढ़ लाख से अधिक लोगों को दिया जा रहा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
कमांडेंट जनरल होमगार्ड, सिविल डिफेंस एवं एसडीआरएफ सतवंत अटवाल ने आपदा तैयारियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रदेश में हर वर्ष डेढ़ लाख से अधिक लोगों को आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को आपात परिस्थितियों में सुरक्षित रहने, बचाव कार्यों में सहयोग करने और आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बच्चों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी रणजीत राणा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली संदीप अग्निहोत्री, डिप्टी कमांडेंट जनरल होमगार्ड अरविंद पराशर, एसएसपी एसडीआरएफ अर्जित सेन, एसपी ऊना सचिन हीरेमठ, कमांडेंट होमगार्ड हितेश लखनपाल सहित एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में नए खुलासे : पीए सुधीर सांगवान व सुखविन्द्र सांगवान पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप

दिल्ली: सोनाली फोगाट की मौत के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। शक की सुई लगातार सोनाली के पीए सुधीर सांगवान पर जाकर टिक रही है। अब सोनाली के छोटे भाई रिंकू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की ऐतिहासिक धरोहरों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

रंग महल, अखंड चंडी पैलेस और लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण को मिलेगी गति लक्ष्मी नारायण मंदिर में संरक्षण कार्य एएसआई के सहयोग से होंगे, उपायुक्त ने दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के पेंशनर्स क्यों है सड़कों पर, कब सुनी जाएगी उनकी मांगे : जयराम ठाकुर

पीएम धन धान्य और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन किसानों और देश की तस्वीर बदल देगा देश के कृषि उत्पादन में सुधार के लिए मोदी सरकार करेगी 35000 करोड़ का खर्च एएम नाथ। शिमला :  शिमला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ कैश, 9 करोड़ की ज्वेलरी और अपोलो ग्रीन एनर्जी लिंक : इंद्रजीत यादव नेटवर्क पर चला ED का हंटर

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की, जिसमें करोड़ों रुपये नकद और गहने जब्त किए गए। यह कार्रवाई इंद्रजीत सिंह यादव, उनके साथियों, अपोलो...
Translate »
error: Content is protected !!