पालमपुर के रक्षित चौहान अमरीकी सेना के कब्जे में : पिता ने प्रदेश व केंद्र सरकार से लगाई बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाने की गुहार

by

पालमपुर के रक्षित चौहान अमरीकी सेना के कब्जे में

पिता ने प्रदेश व केंद्र सरकार से लगाई बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाने की गुहा

एएम नाथ। धर्मशाला
मर्चेंट नेवी में कार्यरत पालमपुर के रानी सिद्धपुर के युवक रक्षित चौहान को अमरीका सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस घटना को लेकर रक्षित चौहान के परिजन बेहद चिंतित हैं। पीडि़त युवक के पिता रणजीत सिंह चौहान ने बताया कि उनका बेटा रूस से वेनेजुएला एक टैंकर जहाज में गया था, लेकिन अमरीका और वेनेजुएला के युद्ध के चलते इस जहाज को अमरीकी सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस समुद्री जहाज में 28 लोग सवार थे, जिसमें तीन भारतीय हैं, जबकि अन्य 25 लोग विदेशी हैं।
युवक के पिता के अनुसार इस समुद्री जहाज को आठ जनवरी को अमरीकी सेना ने सीज कर दिया था। इस समुद्री जहाज में पालमपुर, गोवा तथा केरला के तीन युवक भी सवार थे। रक्षित चौहान मर्चेंट नेवी में कोस्ट गार्ड की पोस्ट पर कार्यरत है। रक्षित के पिता रणजीत सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाया जाए। रक्षित का फोन अभी तक बंद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की विशिष्ट पहचान का प्रतीक बनेगा हिमाचल निकेतन : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया व मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया दिल्ली के द्वारका स्थित निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन का दौरा एएम नाथ। दिल्ली : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन का किया दौरा : निर्माण कार्य को समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सांय नई दिल्ली के द्वारका में निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन का दौरा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इसका निर्माण कार्य समयबद्ध...
हिमाचल प्रदेश

पांच लाख तक का जुर्माना होगा अवैध खनन में संलिप्त लोगों के पकड़े जाने पर : रेत व बजरी पंजाब-हरियाणा से लेकर आने वाली गाड़ियों को भी टैक्स देना पड़ेगा

शिमला : रेत व बजरी पंजाब-हरियाणा से लेकर आने वाली गाड़ियों को भी अब हिमाचल आकर टैक्स देना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने भी पंजाब की तर्ज पर भवन निर्माण सामग्री पर सेस लगाने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान में मेंटर टीचर कि कार्यशाला का शुभारंभ : शिक्षक अब मेंटर टीचर बनकर स्कूली छात्रों को सिखाएगें लाईफ स्किल के गुर

ऊना, 8 अगस्त – ऊना के शिक्षक टीचर अब मेंटर बनकर स्कूली छात्रों को नशे से बचाने साथ-साथ लाईफ स्किल के गुर सिखाएगें। इसी कड़ी में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मेंटर टीचर...
Translate »
error: Content is protected !!