पाहलेवाल छप्पड़ को सीचेवाल माडल के हिसाब से पक्का करवाया जायेगा : निमिषा

by

गढ़शंकर – पाहलेवाल छप्पड़ का गंदा पानी जो लोगों के घरों में भर जाता का मुआयना करते हुए निमिषा मेहता ने कहा कि इस छप्पड़ को पक्का कराया जाएगा और इसे सीचेवाल माडल की तरह विकसित किया जाएगा। छप्पड़ के आसपास रहने वाले लोगों ने निमिषा मेहता के पास गुहार लगाई थी कि छप्पड़ में पानी भर जाने के बाद गंदा पानी उनके घरों व गलियों में भर जाता है जिसके कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने बताया कि गलियों में तो कई महीनों तक गंदा पानी खड़ा रहता है जिसके कारण गम्भीर बीमारी फैलने का भय बना रहता है। प्रभावित इलाकों का मुआयना करने के बाद कांग्रेस नेत्री निमिषा मेहता ने गांव वालों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का हल निकाला जाएगा और इस छप्पड़ को सीचेवाल माडल की तर्ज पर पक्का करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि अस्थायी तौर पर इस समस्या का हल पंप लगाकर ओवरफ्लो पानी को निकाल दिया जाएगा। इस दौरान उनके साथ फौजी सुरजीत सिंह, उर्मिला देवी पंच, गुरमेल राणा पंच, महिंदर सिंह व लवली सहित गांव वासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आईके सॉल्यूशन एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर द्वारा आयोजित की रंगोली प्रतियोगिता

गढ़शंकर : आईके सॉल्यूशन एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर (पंजाब) ने बिना प्रदूषण के दिवाली मनाने का संदेश देने के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। एजुकेशनल सोसायटी कार्यालय में अध्यक्ष गुरनवाब सिंह, महासचिव मनप्रीत...
article-image
पंजाब

रुला देगी कहानी : लेबनान में फंसा पंजाब का गुरतेज सिंह 23 साल बाद लौटा घर, पासपोर्ट खोने पर फंसा

लुधियाना।  गुरतेज सिंह पंजाब में अपने परिवार के भविष्य के लिए बेहतर आजीविका कमाने के लिए जब लेबनान गए थे, तो उन्हें शायद ही पता होगा कि अपने परिवार से मिलने के लिए 23...
article-image
पंजाब

सरकार आपके द्वार : लोक शिकायत निवारण शिविर के दौरान विधायक डाॅ. रवजोत सिंह और डीसी ने लोगों की शिकायतें सुनीं

– भूंगा ब्लॉक के कपाहट गांव में विभिन्न गांवों के लोगों की शिकायतों का समाधान किया गया, कैंप के दौरान समूह विभागों के अधिकारी मौजूद रहे होशियारपुर :मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देश पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में 14 दिसंबर को दिलजीत दोसांझ के आगामी कॉन्सर्ट को लेकर … कई सवाल खड़े हो रहे ?

चंडीगढ़ जिसे देश का सबसे सुनियोजित शहर माना जाता है, इस समय पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के आगामी कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में है। 14 दिसंबर को होने वाले इस शो पर कई सवाल...
Translate »
error: Content is protected !!