पिस्तौल साफ करते हुए घर में गोली लगने से पुलिस एएसआई की मौत

by

चब्बेवाल थाने में रात के मुंशी के रूप में पदस्थ पुलिस एएसआई की
माहिलपुर – चब्बेवाल पुलिस थाने में रात के मुंशी के रूप में तैनात एएसआई राजबीर सिंह की अपने घर मे पिस्तौल साफ करते हुए अचानक गोली चलने से मौत हो गई। मिरतक अपनी ड्यूटी लगाने के बाद अपने गांव फातिहगढ़ नियाडा थाना दसूहा में चला गया था और रविवार को सुबह नो बजे अपना सरकारी पिस्तौल को साफ कर रहा था कि अचानक गोली चल गई जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया यहां ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टरों ने मिरतक घोषित कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के भाई मनदीप सिंह पुत्र किशन दास ने बताया कि जिस समय घटना घटी उस समय परिवार के लोग घर के अंदर थे गोली चलने की आवाज सुनकर वह जब बाहर आए तो राजबीर सिंह खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था और वह इस आस से उसे लेकर सिविल अस्पताल होशियारपुर पुहंचे थे कि शायद उसकी जान बच जाए।
खुशदिल व्यक्तित्व का मालिक था….एसएचओ चब्बेवाल।
एसएचओ चब्बेवाल प्रदीप कुमार ने कहा कि मिरतक एएसआई राजबीर सिंह खुशदिल व्यक्तित्व का मालिक था और पुलिस कर्मचारियों व थाने में काम के लिए आने वाले लोगों से दोस्ताना तरीके से व्यवहार करता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बडेसरों का वाॅलीबाल टूर्नामेंट धूमधाम से सम्पन्न : आपने आपने वर्ग में गग्गी क्लब ,गुरपलाह और बीनेवाल की टीमें रही विजेता

गढ़शंकर, 22 फरवरी: बडेसरों में आयोजित वालीबाल टूर्नामेंट धूमधाम से सम्पन्न हुआ। वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन धन धन बाबा मगनी दास जी स्पोर्ट्स क्लब बड़ेसरों और एनआरआई वीर जसविंदर सिंह मान, जस्सी मान, गुरशरण...
article-image
पंजाब

बेटा बना हैवान : पिता की गोली कर की हत्या, हुआ फरार

 तरनतारन  :  पंजाब के तरनतारन में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिले के बहादुरनगर गांव में एक पुत्र ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या...
article-image
पंजाब

भाजपा ने पंजाब में पूरी तरह बदली रणनीति : तरुण चुग पर लगाया दिया दांव

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने संगठन में व्यापक बदलाव किए हैं। इस रणनीतिक फेरबदल के तहत पार्टी ने नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी...
article-image
पंजाब

लॉरेंस गैंग और पुलिस के बीच एनकाउंटर : फायरिंग के बाद चार गिरफ्तार… 7 पिस्तौलें बरामद

डेराबस्सी । डेराबस्सी में बुधवार दोपहर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों के साथ पुलिस की भीषण मुठभेड़ हुई। यह एनकाउंटर 15 दिनों के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई है। हाईवे से कुछ दूरी पर स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!