पीएनबी ने स्वर्गीय सैनिक के परिवार को दिया 50 लाख का क्लेम

by

हमीरपुर 28 सितंबर। पंजाब नेशनल बैंक की रक्षक प्लस योजना कई सैनिकों, अर्द्धसैनिकों और पुलिस कर्मचारियों के परिवारों के लिए बड़ा सहारा साबित हो रही है। इसी योजना के तहत बैंक के अधिकारियों ने वीरवार को जिला के एक स्वर्गीय सैनिक की धर्मपत्नी को 50 लाख रुपये का चेक सौंपा।
पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख अरविंद कुमार सरोच ने लांस नायक स्वर्गीय राजकुमार की धर्मपत्नी मोनिका कुमारी को यह चेक सौंपा। अरविंद कुमार सरोच ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक ने रक्षक प्लस योजना आरंभ की है। सेना, अर्द्धसैन्य बलों और पुलिस बलों में कार्यरतों सैनिकों एवं पुलिस कर्मचारियों की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर पंजाब नेशनल बैंक इस योजना के तहत 50 लाख रुपये और हवाई दुर्घटना होने पर एक करोड़ रुपये का बीमा उनके वेतन खाते में निशुल्क प्रदान करता है।
इस मौके पर पंजाब नेशनल के उपमंडल प्रमुख ब्रह्म दास भाटिया और सलौणी शाखा के प्रमुख अजय भाटिया भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम की पहल पर निराश्रित बच्चों को मिला स्टेट आप चिल्ड्रन का दर्जा : कांगड़ा जिला में सुखाश्रय योजना की विधिवत शुभारंभ करेंगे सीएम: पठानिया

शाहपुर, 19 अक्तूबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा जिला में सुखाश्रय योजना की विधिवत लांचिंग मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु 22 अक्तूबर को शाहपुर में करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित : विधायक संजय रत्न ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

तलवाड़ा/ ज्वालामुखी (राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इस बाबत ज्वालामुखी विश्राम गृह में विकास कार्यों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हर साल ब्लड कैंसर के 1.17 लाख नए मामले सामने आने की संभावना रहती है: डॉ. जतिन सरीन

होशियारपुर : बोन मैरो ट्रांसप्लांट एक  नॉन इनवेसिव तकनीक है जिसमें क्षतिग्रस्त या रोगग्रस्त स्टेम कोशिकाओं को स्वस्थ स्टेम कोशिकाओं से बदल दिया जाता है। यह जटिल प्रक्रिया भारत में बहुत कम अस्पतालों में की जाती है, भले ही भारत में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय का DC जतिन लाल ने किया निरीक्षण : गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र गुगलैहड़ का किया लोकार्पण

ऊना, 21 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को गगरेट ब्लॉक के गुगलैहड़ में नवस्थापित गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें जीवन...
Translate »
error: Content is protected !!