पीजीआई अस्पताल के निर्माण के लिए एक सप्ताह में ऊना आएगी प्रोजेक्ट टीमः सत्ती

by

सतपाल सिंह सत्ती ने साइट पर जाकर कंपनी के अधिकरियों के साथ किया निरीक्षण
ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने निर्माण कार्य का टेंडर लेने वाली कंपनी एचआईटीईएस के अधिकारियों के साथ आज पीजीआई सैटेलाइट सेंटर की साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, डीएफओ मृत्युंजय माधव, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग नरेश धीमान तथा जिला राजस्व अधिकारी जोगिंदर पटियाल भी उपस्थित रहे।
सतपाल सिंह सत्ती ने कंपनी के अधिकारियों को पीजीआई निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कंपनी एचआईटीईएस एक हफ्ते के भीतर अपनी प्रोजेक्ट टीम ऊना में तैनात करेगी, जिसमें 6 इंजीनियर होंगे। सत्ती ने कहा कि मास्टर प्लान तैयार करने के लिए एक माह के भीतर कंसलटेंट नियुक्त करे, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि कंपनी अपना फील्ड वर्क ऊना से संचालित करेगी।
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष ने एचआईटीईएस कंपनी के मुख्य अभियंता नंद लाल चौहान को 6 माह के भीतर संबंधित कार्यों के टेंडर आबंटित कर तुरंत निर्माण कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऊना में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर पर 450 करोड़ रूपये खर्च किए जायेंगे, जिसमें 120 करोड़ रूपए से अत्याधुनिक मैडिकल उपकरण स्थापित किए जायेंगे, ताकि मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ के स्तर की चिकित्सा सुविधाएं ऊना में प्राप्त हो सकें।
सत्ती ने एचआईटीईएस कंपनी के मुख्य अभियंता को निर्माण कार्य में पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देने तथा आवश्यक होने पर ही भूमि कटान करने को कहा। उन्होंने कहा कि कंपनी को राज्य सरकार व जिला प्रशासन भरपूर सहयोग देगा। इस मौके पर उपस्थित उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने भी कंपनी के अधिकारियों को निर्माण कार्य के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस ने हैंडलूम हैंडक्राफ्ट निगम का प्रभारी 18 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

एएम नाथ।  चंबा  :  हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन चंबा के प्रभारी को रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने धर दबोचा। विजिलेंस की टीम ने एएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 मार्च को भटियात प्रवास पर रहेंगे : DC मुकेश रेपसवाल 

भटियात विधानसभा क्षेत्र में लगभग 75 करोड़ के विकासात्मक कार्यों का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास एएम नाथ। चम्बा :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकरी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 मार्च...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

रूस ने 600 ड्रोन और 48 मिसाइलों से किया बड़ा हमला : यूक्रेन की राजधानी कीव पर किया भीषण हमला

रूस ने रविवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर भीषण हमला किया. इस दौरान 600 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइलें  दागी गईं, जिससे पूरे शहर में अफरातफरी मच गई. यह हमला करीब 12 घंटे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भोरंज के कंज्याण में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की : जाहू में उप-तहसील, लदरौर में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा- 50 करोड़ रुपये से कराह में बनेगा प्रदेश का पहला राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल

भोरंज  : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के तहत कंज्याण गांव में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने इस अवसर पर लोगों की विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!