पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टर थानाकलां में देंगे टेलीमेडिसन, जल्द सुविधा होगी शुरूः कंवर

by
वीरेंद्र कंवर ने बुढवार में 21.69 लाख रुपए से बनने वाले पशु चिकित्सालय का किया शिलान्यास
ऊना (21 फरवरी)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बुढवार में 21.69 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि शनिवार को उन्होंने 2 करोड़ से अधिक धनराशि के 4 पशु चिकित्सालयों का शिलान्यास किया और आज बुढवार में भी एक पशु चिकित्सालय का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही थानाकलां में टेलीमेडिसन की सुविधा शुरू हो जाने जा रही है, जिसके लिए तैयारी की जा रही है। थानाकलां में रोगी पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपनी बीमारी के संबंध में सलाह ले सकेंगे, जो उन्हें दवाई लिख कर देंगे। इस प्रकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं थानाकलां में ही लोगों को उपलब्ध होंगी।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पंचायती राज विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर इस प्रकार की सुविधा कुल पांच जिलों में प्रदान करने की योजना है। उन्होंने बताया कि लाहौल-स्पीति के टिंडी, बिलासपुर के अमरपुर, हमीरपुर के टौणी देवी तथा मंडी जिला के सैराज में भी इसी प्रकार के टेलीमेडिसन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। एक उच्च स्तरीय समिति ने इन केंद्रों का दौरा किया है तथा इन केंद्रों को टेलीमेडिसन सुविधा के लिए उपयुक्त पाया है।
बुढवार में खेल मैदान के लिए दिए 5 लाख रुपए
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने बुढवार में खेल मैदान बनाने के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बुढवार में पिछले एक साल में बेहतर सड़क बनाई गई है, जिस पर 55 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे कुटलैहड़ क्षेत्र में सड़क व पीने के पानी का मजबूत ढांचा तैयार किया जा रहा है। सोलह सिंगी धार के लिए 17 करोड़ रुपए की लागत से पीने के पानी की योजना तैयार की जा रही है। इसी प्रकार से पिछले तीन वर्षों में पानी की सुविधा के लिए 150 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की जा रही है तथा यह धनराशि लगने के बाद कुटलैहड़ से पानी की समस्या पूरी तरह से समाप्त होगी।
राम मंदिर के लिए एक लाख
इससे पहले ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण तीर्थ क्षेत्र के निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत एक लाख रुपए का समर्पण किया। इस अवसर पर डीहर पंचायत से रोहित कुमार ने भी 1 लाख रुपए, गणेश ने 51 हज़ार दिए। कंवर ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे बंगाणा खण्ड में यह अभियान पूरे जोर-शोर से चला है।
वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा खंड के खंड संघचालक जगदीश धीमान, खंड संयोजक राम मंदिर निर्माण अभियान योगराज और जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख आरएसएस राम सिंह की टोली को यह समर्पण निधि भेंट की।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री प्रीतम डढवाल, उप-निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धीरा उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों का किया निरीक्षण : उपमंडल स्तर भी विकास कार्यों की समीक्षा को आयोजित होंगी बैठकें : डीसी

आपदा प्रभावित परमार नगर, घराणा बच्छुबाई में लोगों की समस्याएं भी सुनीं,  थुरल प्राइमरी स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों से भी हुआ संवाद एएम नाथ। धर्मशाला, 26 नवंबर: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणा – खड्ड गांव के महान सपूत मोहन लाल दत्त के नाम पर होगा राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड का नामकरण

कहा…कॉलेज में अगले सत्र से शुरू होंगी साईंस, फिजिकल एजुकेशन और म्यूजिक की कक्षाएं रोहित भदसाली : ऊना, 8 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टारगेट किलिंग और फिरौती की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार : 3 अवैध पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस ,1 काले रंग की जाली नंबर वाली फोर्ड आइकन बरामद

पटियाला :  पटियाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमेरिका में बैठे गैंगस्टर गुरविंदर सिंह सिद्धू के इशारे पर पंजाब में टारगेट किलिंग व फिरौती की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आयें युवा-सुमित खिमटा : जिला स्तरीय समिति ने आज किया 59 मामलों को अनुमोदित

नाहन, 12 फरवरी। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा है कि मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत योजना का लाभ लेने के लिये युवा वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना...
Translate »
error: Content is protected !!