पीयू सीनेट का चुनाव चौथी बार निलंबित किए जाने की सांसद तिवारी ने की निंदा

by

मोहाली: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ की सीनेट के चुनाव को चौथी बार निलंबित किए जाने की निंदा की है। जिन्होंने इस कदम को देश के लोकतांत्रिक ढांचे और शिक्षा में सुधारों की सोच के विरुद्ध बताया है।
यहां जारी एक बयान में, सांसद तिवारी, जो खुद भी यूनिवर्सिटी के एलुमनाई की सदस्य हैं, ने इस कदम को पंजाब यूनिवर्सिटी जैसी महान संस्था से एलुमनाई को दूर करने की कोशिश बताया है। उन्होंने कहा कि साल 1882 में यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब के रूप में लाहौर (अब पाकिस्तान) में स्थापित की गई इस महान संस्था का देश की चौथी सबसे बड़ी शिक्षण संस्था के रूप में महान इतिहास है। जिसे 1947 में देश की आजादी के बाद नए स्थापित शहर चंडीगढ़ में पुनः गठित किया और पंजाब के 6 जिलों से करीब 188 कॉलेज इस से मान्यता प्राप्त है।
उन्होंने खुलासा किया कि यूनिवर्सिटी की आखिरी सीनेट का कार्यकाल 31 अक्टूबर 2020 और सिंडीकेट का कार्यकाल 31 दिसंबर 2020 था जिसके बाद से यूनिवर्सिटी बीते करीब 1 साल से बिना गवर्निंग बॉडी के चल रही है। जिनके चुनाव को कोरोना महामारी के नाम पर निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं और यूनिवर्सिटी के कुलपति व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की लोकतांत्रिक आत्मा को बचाने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज द्वारा शहीदी पखवाड़े को समर्पित विशेष गुरमति मार्च का किया आयोजन : स्टाफ व विद्यार्थी केसरिया और नीली पगड़ी और दुपट्टे पहन कर मार्च में हुए शामिल

गढ़शंकर :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत चल रहे शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों और छात्रों द्वारा माता गुजर कौर और साहिबजादे की शहादत को समर्पित धार्मिक कार्यक्रमों के तहत  बब्बर अकाली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में मिली ‘पंजाब सरकार’ लिखी गाड़ी की नंबर प्लेट फर्जी : दिल्ली में गाड़ी से लाखों रुपये नकद, कई शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे बरामद

नई दिल्ली।  परिवहन विभाग ने दी जानकारी पंजाब के परिवहन विभाग ने इस गाड़ी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है और इस गाड़ी का पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोली लगने से मौत, किसान शुभकरण सिंह की : शुभकरण के सिर से कई छर्रे बरामद

चंडीगढ़ :  एमएसपी मांग को लेकर किसान आंदोलन के दौरान शुभकरण सिंह की हुई मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें में कहा गया है कि शुभकरण के सिर से कई छर्रे...
article-image
पंजाब

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बस्ती सांसिया (देनोवाल खुर्द) में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप में 200 के करीब लोगों के लगाई गई वैक्सीनेशन

गढ़शंकर : कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए यहां पूरे देश में कोरोना वैक्सीनेशन मुहिम पूरे जोरों पर चल रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार एस.एम.ओ पोसी डॉ रघुवीर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!