पी.ए.सी.एल. निवेशकों की फंसी राशि वापिस दिलवाना भाजपा चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करवाने के लिए संस्था इन्साफ की आवाज ने खन्ना को सौंपा ज्ञापन

by

पी.ए.सी.एल. निवेशकों की फंसी राशि वापिस दिलवाना भाजपा चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए संस्था इन्साफ की आवाज ने खन्ना को सौंपा ज्ञाप
होशियारपुर 21 नवम्बर () : पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना को इंसाफ दी आवाज वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पी.ए.सी.एल. कंपनी में निवेश करने वाले लाखों निवेशकों की फंसी हुई राशि वापस दिलवाने संबंधी एक ज्ञापन सौंपा गया। सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने खन्ना से मांग की कि पंजाब के लाखों निवेशकों की इस गंभीर समस्या को वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाए, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।
ज्ञापन में सोसाइटी ने बताया कि पी.ए.सी.एल. कंपनी में पंजाब के लगभग 35 लाख निवेशकों का पैसा फंसा हुआ है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निवेशकों की राशि वापस करवाने के संबंध में निर्देश दिए गए थे। इस प्रक्रिया के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आर.एम. लोढ़ा की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित की गई थी। लेकिन लंबे समय से प्रयासों के बावजूद निवेशकों को उनकी जमा पूंजी वापस नहीं मिल पाई है। ज्ञापन में 2 फरवरी 2016 के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का भी उल्लेख किया गया है। सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि पंजाब में पी.ए.सी.एल. कंपनी की लगभग 10 हजार एकड़ जमीन होने का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संपत्ति को बेचकर निवेशकों की लगभग 8 हजार करोड़ रुपये की राशि वापस दिलाई जा सकती है। उन्होंने मांग की कि निवेशकों को उनकी मेहनत की कमाई वापस दिलाने के लिए सरकार गंभीरता से कदम उठाए। इस अवसर पर अविनाश राय खन्ना ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि निवेशकों के हितों और उनके साथ हुए अन्याय का मुद्दा उचित मंचों पर उठाये जाने के साथ साथ इस विषय को भाजपा के आगामी विधानसभा चुनावों के घोषणा पत्र में शामिल करवाने के लिए भी प्रयास किये जाएंगे। इस मौके सोसाइटी के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह धांगड़, महामंत्री अभय कुमार दुबे, बलबीर सिंह जम्मू आदि भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज्य में 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं की फसल हुई : लाल चंद कटारूचक

मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को फसलों के नुकसान की जांच करने के दिए निर्देश, हर नुकसान की की जाएगी भरपाई पंजाब भर की मंडियों में 37 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक, 33.50 लाख मीट्रिक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ वार्ड नंबर-4 में मेगा डीप क्लीनिंग अभियान की शुरुआत, नागरिकों ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी : मेयर सौरभ जोशी

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 26 जून: स्वच्छ और सुंदर शहर के संकल्प को जन आंदोलन का रूप देते हुए चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज वार्ड नंबर-4 में मेगा डीप क्लीनिंग अभियान का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने रखा प्रस्ताव : मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे ‘इंडिया’ गठबंधन में पीएम दावेदार ?

नई दिल्ली : इंडिया गठबंधन की बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम पद के उम्मीदवार के नाम को लेकर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खड़गे...
article-image
पंजाब

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए अफसर के पक्ष में विरोध प्रदर्शन : राज्य में आज तहसीलदारों की हड़ताल

पंजाब भर में तहसीलदारों की ओर से बड़ी हड़ताल का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अरेस्ट तहसीलदार के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके चलते सभी...
Translate »
error: Content is protected !!