पुखरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी और उप तहसील भवन के प्रस्तावित स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

by

शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन सक्रिय, उपायुक्त ने दिए निर्देश

पुखरी दौरे पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, विद्यालय व उप तहसील भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने सोमवार को चुराह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुखरी का दौरा कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र तथा उप तहसील कार्यालय भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुखरी में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में शौचालयों की मरम्मत और सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं का भी दौरा किया और विद्यार्थियों से शिक्षा की गुणवत्ता, पठन-पाठन व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में संवाद किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय चौहान ने शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए संचालित विभिन्न बहुआयामी गतिविधियों की जानकारी उपायुक्त को दी। उपायुक्त ने प्राथमिक पाठशाला परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के रिक्त भवन का भी निरीक्षण किया और उसके समुचित उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान उन्होंने उप तहसील कार्यालय भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर पंचायत प्रधान मंगेश ठाकुर, जिला विकास अधिकारी तविन्द्र चिनोरिया, सहायक अभियंता संजीव अत्री, खंड विकास अधिकारी महेश ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

PU कैंपस में छात्र संघ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हॉस्टल में छात्र की मौत : बॉयज हॉस्टल-4 में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

पानीपत निवासी 22 वर्षीय चैतन्य सिंह की मौत, कारण स्पष्ट नहीं चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) कैंपस में छात्र संघ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार रात बॉयज हॉस्टल नंबर-4 के एक कमरे में 22...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक साल-पांच काम अभियान बदलेगा ऊना की पंचायतों की तस्वीरः वीरेंद्र कंवर

हर पंचायत को 28 फरवरी तक देनी होगी ‘एक साल-पांच काम’ की कार्य योजना, एक अप्रैल से शुरू होगा काम एक साल पांच काम अभियान के तहत पंचायतों में करवाए जाएंगे पांच बड़े कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केवी सलोह में माता सरस्वती की प्रतिमा का DC जतिन लाल ने किया अनावरण : बच्चों के साथ हुए रू-ब-रू, समाज व देशहित में कार्य करने हेतू किया प्रेरित

जतिन लाल ने नव निर्मित केवी भवन का भी किया निरीक्षण ऊना, 14 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर केंद्रीय विद्यालय सलोह में माता सरस्वती की प्रतिमा का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता बालासुंदरी मेले के आयोजन सम्बन्धी सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण- DC सुमित खिमटा

नाहन, 8 अप्रैल। उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर इस बार 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024 तक श्रद्धापूवर्क आयोजित किया जा रहा है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को हर...
Translate »
error: Content is protected !!