पुतला फूंका : गढ़शंकर के शाहपुर में मणिपुर घटना खिलाफ मोदी और मणिपुर सरकार का पुतला फूंका 

by
गढ़शंकर, 25 जुलाई : आज 25 कुल हिंद किसान सभा के राज्य सचिव दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू कुल हिंद किसान सभा के नेता, सरबजीत सिंह पूनी किसान नेता की अगुवाई में शाहपुर बस अड्डे में रोष प्रदर्शन कर मोदी सरकार तथा मणिपुर सरकार का पुतला फूंका गया। इस मौके संबोधित करते दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि 4 मई 2023 को मणिपुर प्रांत के कांगपोकसी जिले में मैतेई कबीले के गुंडों ने मोदी सरकार और मणिपुर की बीरेन सरकार की शह पर दो बहनों को निर्वस्त्र कर जुलूस निकाला और वहशियाना ढंग से निर्दोष लोगों की हत्या की गई और बेटियों-बहनों के साथ बलात्कार किया गया। वीडियो वायरल होने के बावजूद मोदी सरकार और बीरेन सिंह मणिपुर की सरकार 80 दिनों तक चुप रही। जब सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना पर संज्ञान लिया, तो मोदी ने दबी आवाज़ में बात की। प्रांतीय किसान नेता कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि जब तक बलात्कारियों को मिसाली सजा नहीं दी जाती, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। बलात्कारियों को फांसी दो, मोदी और मणिपुर सरकार मुर्दाबाद आकाश के नारे लगाए गए और पुतला फूंका गया। इस मौके दर्शन सिंह पूर्व सरपंच, चैन राम पूर्व ब्लाक संमति सदस्य, सतविंदर सिंह भिंदा, जगीर सिंह, दविंदर सिंह, दर्शन सिंह, चरणजीत सिंह, परमजीत कौर, बलविंदर कौर, मंजीत, मलकीत सिंह, हरविंदर सिंह, जरनैल सिंह, कुलविंदर सिंह, महिंदर सिंह, गुरनेक सिंह मट्टू , जसवीर सिंह नंबरदार, सुरजीत सिंह, दारा सिंह, सोहन लाल, मलकियत सिंह, ज्योति व अन्य मौजूद रहे। अंत में दर्शन सिंह पूर्व सरपंच शाहपुर ने आए हुए लोगों का धन्यवाद किया और आरोपियों को कड़ी सजा मिलने तक संघर्ष जारी रखने का वादा किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मनीला में पंजाब के युवक की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़ : रोजी-रोटी कमाने के लिए विदेशों में गए पंजाबी आए दिन घटनाओं को शिकार हो रहे हैं। पंजाब के खन्ना से फिलीपींस गए युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया...
article-image
पंजाब

बाइक सवार लूटेरों का आंतक : बाइक सवार लूटेरों ने महिला से सोने की बालियां लूटी

माहिलपुर – इलाके में पिछले कुछ दिनों से अपराधिक तत्व लोगों को अपनी लूट का शिकार बना रहे हैं उससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है वही पुलिस इन लोगों पर नकेल...
Translate »
error: Content is protected !!