पुरानी पैंशन बहाल करने का नाटिफिकेशन तुरंत जारी करने की मांग : मांगों संबंधी आंगनवाड़ी सुपरवाईजर यूनियन ने की जिला स्तरीय बैठक

by

होशियारपुर। आंगनवाड़ी सुपरवाईजर यूनियन द्वारा जिला प्रधान कुलदीप कौर की अगुवाई में मुलाजिम भवन इस्लामाबाद में जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मांगों पर चर्चा की गई तथा जत्थेबंदी के चुनाव का एलान किया। मीटिंग के दौरान जिला जालंधर से यूनियन नेता सुखवीर कौर विशेष तौर पर मौजूद हुए। मीटिंग में जिले के अलग-अलग सीडीपीओ ब्लाकों के सुपरवाइजर शामिल हुए। मीटिंग के दौरान अपनी मांगों व ड्यूटी के दौरान पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार से सुपरवाइजरों के बंद पड़े ट्रांसपोर्ट भत्ते बहाल करने, नव-नियुक्त सुपरवाइजरों का प्रोवेशनल समय खत्म करने व प्रोवेशनल समय की पूरी तनख्वाह समुह भत्तों सहित देने, पेंडू भत्ते बहाल करने, रुकी तनख्वाहें जारी करने, पुरानी पैंशन बहाल करने का नाटिफिकेशन तुरंत जारी करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने दफ्तरों में सुपरवाइजरों को पूरा मान सम्मान न देने की निंदा की तथा संबंधित अधिकारियों से मांग की कि सुपरवाइजरों को परेशान करना बंद किया जाए। इस दौरान जिले में जत्थेबंदी का चुनाव करवाने के संबंध में फैससा किया गया कि 18 दिसंबर को मुलाजिम भवन इस्लामाबाद होशियारपुर में करवाई जाएगी तथा इससे पहले सभी सीडीपीओ ब्लाकों का चुनाव किया जाएगा। मौके पर रविंदर कौर, सरबजीत कौर, राज रानी, गीता रानी, सुनीता रानी, दलजीत कौर, बेवी रानी, संदीप कौर, प्रवीन कुमारी, जसपाल कौर, तीर्थ कौर, बलविंदर कौर, शरमीला रानी आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संगठनों ने गरीब मरीज के आपरेशन पर लाख रुपये खर्च किये 

गढ़शंकर, 23 मई: आर्थिक रूप से अत्यंत गरीब मरीज जसपाल सिंह निवासी गांव धमाई तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर का सितंबर 2023 में एक्सीडेंट हो गया था। पैर में मल्टीपल फ्रैक्चर होने के कारण हड्डी...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur News :दि वर्किंग रिपोर्टर्स एसोसिएशन ने DC आशिका जैन को किया सम्मानित

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि होशियारपुर जिले की प्रगति के लिए मीडिया का सहयोग बहुत ज़रूरी है  एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से कुछ मुद्दों पर सहयोग की अपील की होशियारपुर, 25 मई :  दि...
article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल सवार से 117 ग्राम नशीला पाउडर बरामद, मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 7 नवंबर :  गढ़शंकर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद अहसान पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी वार्ड नंबर 2, माहला जोडिया, गढ़शंकर को 117 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
पंजाब

मिस फेयरवेल जसप्रीत कौर और मिस्टर फेयरवेल करण बस्सी चुने : खालसा कॉलेज में शिक्षा विभाग ने विदाई समारोह का आयोजन किया

गढ़शकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शकर में कॉलेज के शिक्षा विभाग में बीए बीएड और बीएससी. बीएड के छात्रों द्वारा पासआउट छात्रों को पार्टी देने के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!