पुरूषोतम माह के दौरान गीता परिवार की ओर से हर रोज सुनाया जा रहा 15वां अध्याय

by

प्रदेश के 50 परिवार हर रोज इससे जुड़ कर उठा रहे लाभ

गीता परिवार ने लोगों को इससे जुड़ने की अपील की

बीबीएन 20 मई (तारा) : गीता परिवार की हिमाचल व पंजाब इकाईयों की ओर से पुरूषोतम मास पर गीता के 15वें अध्याय का पाठ हर राज किया जाता है। जूम एप पर होने वाले इस पाठ में प्रदेश भर के 50 परिवारों से अधिक लोग इसमें जुड़े है। यह पाठ हर राज शाम को साढ़े 9 बजे से शुरू होता है।

हिमाचल व पंजाब के प्रभारी राम गोपाल अग्रवाल ने बताया कि 17 मई से 15 जून तक पुरषोतम माह चल रहा है। इस माह में गीता का 15वां अध्याय का पाठ पढ़ने व सुनने काफी फलदायक होता है। गीता परिवार की ओर से यह पाठ हर रोज शाम को साढ़े 9 बजे से शुरू होता है। करीब 20 से 25 मिनट के इस पाठ को संस्कृत की पढा जाता है। शास्त्रों के अनुसार पुरषोतम मास में इस पाठ को पढ़ने व सुनने से पुण्य प्राप्त होता है।
राम गोपाल अग्रवाल ने बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि महाराज ने गीता परिवार का का गठन किया है। गीता प रिवार की ओर से देश व विदेश में लाखों भक्त इससे जुड़े है। सुबह साढ़े पांच बजे से रात्रि 2 बजे तक 18 सत्र चलते है जिसमें गीता को संस्कृत में पढ़ाया जाता है। जो इसका नियमित रुप से श्रवण व पाठ करते है वह बाद में निपुण हो जाते है। इस निपुण होने वाले स्वयं सेवी भी इसें प्रशिक्षक का कार्य कर सकते है।13 भाषा में इसका पठन पाठन होता है। कोई भी व्यक्ति अपने इच्छा के अनुसार अपनी भाषा को चयनित कर सकता है। देश व विदेशो में इसके 12 लाख लोग इसमें हर रोज जुड़ते है।
बद्दी के समाज सेवी रमन कौशल ने बताया कि वह गीता परिवार के लंबे समय से हिस्सा है और इनके सत्र में हमेशा जुड़ते है। गीता भगवान श्रीकृष्ण के मुख से निकली वाणी है। जिसके श्रवण मात्र से मनुष्य के कष्टों का निवारण होता है। उन्होंने बीबीएन लोगो से इस परिवार से साथ जुड़ कर इसकी निशुल्क लाभ ले सकते है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

18 अप्रैल को करियां में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति: सहायक अभियंता तेजू राम ठाकुर

एएम नाथ। चंबा :  सहायक अभियंता तेजू राम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपमंडल चंबा नं.1 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 18 अप्रैल (शनिवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16वें वित्त आयोग में हिमाचल की पंचायतों को 3744 करोड़ : जय राम ठाकुर

पंचायतों के विकास को मिलेगी रफ्तार, केंद्र ने बढ़ाया वित्तीय सहयोग: जय राम ठाकुर पंचायतों को मिली बड़ी आर्थिक ताकत, राशि के पारदर्शी उपयोग की मांग एएम नाथ। शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेन्द्र को गुजरे चार दिन भी नहीं बीते कि हेमा और सनी के बीच बढ़ी रार, खुलकर सामने आई रिश्तों की फूट

बालीवुड के ही-मैन, धर्मेंद्र, 24 नवंबर को गुज़र गए। वे 8 दिसंबर को 90 साल के होने वाले थे, लेकिन अपने जन्मदिन से ठीक 15 दिन पहले ही उनका निधन हो गया। उनके जाने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हनीट्रैप : पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन शातिर किए गिरफ्तार..50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की रची थी साजिश

पंचकूला : पुलिस ने एक संगठित ब्लैकमेलिंग और एक्सटाॅर्शन के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना चंडीमंदिर में दर्ज एक मामले के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!