पुलिस कमिश्नर ने हाईकोर्ट से मांगी माफी, विश्वास दिलाया, भविष्य में ऐसी चूक नहीं होगी : हाईकोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पर रोक के बावजूद याचिकाकर्ता को किया था गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस कमिश्नर ने मांगी माफी। याची ने हाईकोर्ट में अपील की और कोर्ट ने गैर जमानती वारंट पर रोक लगाते हुए याची को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। इसके बावजूद याचिकाकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इस जानकारी पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर से जवाब मांगा था।

गिरफ्तारी पर रोक के बावजूद याचिकाकर्ता को गिरफ्तार करने पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद अमृतसर के पुलिस कमिश्नर ने हाईकोर्ट से माफी मांगी है और विश्वास दिलाया है कि भविष्य में ऐसी चूक नहीं होगी। हाईकोर्ट को बताया गया कि इस कोताही के चलते दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

अमृतसर निवासी याचिकाकर्ता रविंदर सिंह ने हाईकोर्ट को बताया कि विभिन्न धाराओं में उसके खिलाफ 2017 में एफआईआर दर्ज की गई थी। नवंबर 2021 में याची को भगोड़ा करार दे दिया और गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए। याची ने बताया कि वह नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करवा रहा था और इसी के चलते अदालत में पेश नहीं हो सका।

इसके बाद याची ने हाईकोर्ट में अपील की और कोर्ट ने गैर जमानती वारंट पर रोक लगाते हुए याची को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। इसके बावजूद याचिकाकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस जानकारी पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर से जवाब मांगा था।

पुलिस कमिश्नर ने हलफनामा दाखिल करते हुए बिना शर्त अदालत से माफी मांगी। उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी को हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी नहीं थी और इस लापरवाही के चलते दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दलित बसती बीनेवाल के निकट किसी भी हालत में कृड़ा कर्कट डंप का नहीं बनने दिया जाएगा : मोहन लाल

गढ़शंकर : गांव बीनेवाल की दलित बसती के भारी संख्यां में लोगो ने इकत्र होकर आज गांव में पंचायत पर दलित बसती के निकट कूड़ा कर्कट का डंप बनाने का आरोप लगाते हुए विरोध...
article-image
पंजाब

पंजाब के समद्ध खेल इतिहास को दर्शाती हैं गांव हकीमपुर की खेलें – सांसद मनीष तिवारी

26वीं पुरेवाल खेलों में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे बंगा, 5 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि गांव हकीमपुर की खेलें पंजाब के समद्ध खेल इतिहास...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लोगों को सुरक्षित निकाल रही यह खास गाड़ी : बाढ़ग्रस्त इलाकों में सेना कर रही इस्तेमाल

चंडीगढ़ : देश के कई राज्यों में बाढ़ के हालात हैं और जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है। पंजाब के अमृतसर ने बाढ़ ने बुरा हाल कर रखा है। ऐसे में वहां भारतीय सेना...
article-image
पंजाब

रोटेरियन अवतार सिंह के सिर पर सजा रोटरी मिड टाऊन का ताज

 होशियारपुर :  स्थानीय होटल में रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाऊन का अवार्ड फंक्शन व इंस्टालेशन सरमनी का आयोजन प्रधान ए.एस. अरनेजा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें स्टेज का संचालन पूर्व प्रधान गोपाल वासुदेवा...
Translate »
error: Content is protected !!