पुलिस की निष्क्रियता से नाराज ग्रामीणों ने बंगा चौक पर दो घंटे लगाया जाम

by
गढशंकर : गांव चक्क फल्लू में एक युवक की टैक्सी में तोड़फोड़ और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की घटना के करीब तीन सप्ताह बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को गढशंकर के बंगा चौक पर करीब दो घंटे तक यातायात जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार, चक्क फल्लू निवासी इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी (पीबी 24 ई-8969) राजा साहिब के धार्मिक स्थान की सेवा में लगा रखी थी। तीन सितंबर की रात वह गाड़ी घर के बाहर खड़ी करके सो गया था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति आए और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने शीशों पर लगे राजा साहिब के पोस्टर भी फाड़ दिए, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
घटना की शिकायत गढशंकर पुलिस को दी गई थी, लेकिन तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित बंगा चौक पर धरना देकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। जाम के कारण चंडीगढ़, होशियारपुर, जालंधर, नंगल और आनंदपुर साहिब की ओर जाने वाले वाहन बुरी तरह फंस गए।
करीब दो घंटे बाद डीएसपी भारत भूषण सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरनाकारियों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया और यातायात बहाल हुआ।
इस अवसर पर रणजीत सिंह, बलजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, नवदीप सूद, दिलबाग सिंह और निहंग सिंह अमरजीत सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया।
फोटो कैप्शन : बंगा चौक पर धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण,  धरनाकारियों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन देते डीएसपी भारत भूषण सैनी और तोड़ी गई गाड़ी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

2487 युवाओं को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किए वितरित : पंजाब सरकार नौकरियों के दीये जलाकर उनके जीवन को रोशन करती रहेगी – मुख्यमंत्री भगवंत मान

संगरूर  :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर जिले में 2487 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए । इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब के सभी युवा जमकर तैयारी करें, पंजाब सरकार नौकरियों...
article-image
पंजाब

नशा मुक्त यात्रा में रूट बदला, भाजपा में खींचतान ! अमृतसर में आमने-सामने आए दो काफिले, ट्रक से उतरे सीनियर नेता

अमृतसर में यात्रा को लेकर गुटबाजी की चर्चा ; अक्षय शर्मा समर्थकों का काफिला पहुंचा तो सलिल कपूर, श्वेत मलिक और सुखमिंदर पिंटू समेत नेता नीचे उतरे अमृतसर। भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय साहित्य समारोह आयोजित : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से साहित्यकारों ने लिया हिस्सा

पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम का राष्ट्रभक्ति साहित्य और स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती के उपलक्ष्य पर आज हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा...
article-image
पंजाब

फतेहपुर खुर्द में कोल्डड्रिंक और पूरी-चने का लंगर लगाया

गढ़शंकर, 6 मार्च: गढ़शंकर क्षेत्र के फतेहपुर खुर्द गांव में आयोजित ऐतिहासिक तीन दिवसीय लंगर का भव्य समापन हुआ। लंगर के अंतिम दिन कोल्डड्रिंक और पूरी-चने का लंगर लगाया गया। हजारों राहगीरों ने इसका...
Translate »
error: Content is protected !!