पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 268 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

by

नेरवा, 10 मार्च  :  पुलिस ने नेरवा पुलिस थाना के अंतर्गत इलाके में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को 268 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।  पुलिस के अनुसार यह मामला NDPS Act 1985 की धारा 20 के तहत दर्ज किया गया है।
नाके के दौरान पकड़े गए आरोपी :  जानकारी के अनुसार 9 मार्च 2026 को पुलिस टीम Fedzipul में नियमित जांच के लिए नाका लगाए हुए थी। इसी दौरान उत्तराखंड नंबर की एक स्कूटी फेडजीपुल की ओर से आती हुई दिखाई दी।
जैसे ही स्कूटी सवारों ने पुलिस को देखा, वे स्कूटी मोड़कर Gumma की तरफ भागने लगे। पुलिस को शक होने पर टीम ने उनका पीछा किया और गुम्मा के पास दोनों युवकों को पकड़ लिया।
तलाशी में बरामद हुई चरस :  पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 268 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामदगी के बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
उत्तराखंड के निवासी हैं दोनों आरोपी :  पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है।
सूरज रावत पुत्र वीर सिंह, निवासी गांव धोतरी उडरी, तहसील डुंडा, जिला उत्तरकाशी, उत्तराखंड।
शिवम रावत पुत्र संतान सिंह रावत, निवासी मकान नंबर 73, गुरु रोड, न्यू बस्ती, पटेल नगर, देहरादून, उत्तराखंड।  स्थानीय युवाओं को बेचने की थी योजना
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी उत्तराखंड से चरस की खेप लेकर आए थे और इसे स्थानीय युवाओं को बेचने की फिराक में थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी के पीछे कोई और नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 27 व गांव थथलां में लगे कैंपों का लिया जायजा – कैंपों के माध्यम से मिली आम जनता को बड़ी राहत : ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 15 फरवरी:   कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृृत्व में पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के सभी वार्डों व गांवों को ‘आप दी...
पंजाब

किसान मोर्चे में शामिल होने के लिए कुल हिंद किसान सभा का जत्था दिल्ली रवाना

गढ़शंकर।  कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान मोर्चे में शामिल होने के लिए आज कुल हिंद किसान सभा ने गढ़शंकर से अपना 17वां जत्था रवाना किया। कुल हिंद किसान सभा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चैत्र नवरात्रि पर झलेड़ा मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन संध्या में हुए उपमुख्यमंत्री शामिल

ऊना, 31 मार्च। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित मंदिर में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना...
article-image
पंजाब

जागृति कौशल ने पहला स्थान किया प्राप्त, खालसा कालेज राष्ट्रीय ऐकता दिवस दौरान पोसटर मेकिंग मुकावले में

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के एनएसएस युनिट दुारा भारत सरकार के गृह मंत्रालय व सहायक डायरेकटर युवा सेवाएं के निर्देशों पर राष्ट्रीय ऐकता दिवस तथा अजादी का अमृत महोत्सव...
Translate »
error: Content is protected !!