पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

by

अमृतसर – गणतंत्र दिवस से पहले, पंजाब पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

इस ऑपरेशन में एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से एक हैंड ग्रेनेड, एक अत्याधुनिक पिस्तौल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को इस कार्रवाई की जानकारी साझा की।

डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया, “स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी), अमृतसर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एक ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड, एक एडवांस्ड पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया है।”

उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के माध्यम से एक सुरक्षा प्रतिष्ठान पर संभावित हमले को सफलतापूर्वक टाल दिया गया है। यह कार्रवाई गणतंत्र दिवस समारोह से ठीक पहले की गई है। गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स – निशान जौरियन, आदेश जमराई और सिम्मा देओल के निर्देशों पर काम कर रहा था। एसएसओसी, अमृतसर में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध नेटवर्क को समाप्त करने और पूरे राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले, एक अन्य कार्रवाई में, डीजीपी ने बताया कि गुरदासपुर पुलिस ने सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया, साथ ही 5 आधुनिक हथियार भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल था और विदेशी हैंडलर के निर्देश पर गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई कर रहा था। इस मामले में थाना घुमन कलां, गुरदासपुर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।

डीजीपी ने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध नेटवर्क को समाप्त करने और पूरे राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 बच्चों की मां को हुआ लव : खुशी-खुशी किया फोन, कहा- जान सुनो. दौड़ा-दौड़ा आया आशिक

कहते हैं कि प्यार में कोई बंदिश नहीं होती. प्यार तो किसी भी उम्र में हो सकता है. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां 5 बच्चों की...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

10-10 साल की सजा और पांच-पांच लाख जुर्माना लगाया :मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगी भीम सिंह पर 1991 में अवधेश राय हत्याकांड मामले में

गाजीपुर : माफिया मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगी भीम सिंह गैंगस्टर मामले में दोषी पाए गए। एमपी-एमएलए कोर्ट (गाजीपुर ) ने दोनों को 10-10 साल की सजा और पांच-पांच लाख रुपए जुर्माना लगाया है।...
article-image
पंजाब

देनोवाल खुर्द में बाबा रज़ा बली कादरी की याद में वार्षिक मेला 25 जून को

गढ़शंकर: बाबा रज़ा बली कादरी की स्मृति में वार्षिक मेला 25 जून को बाबा रज़ा बली कादरी की दरगाह पर बाबा रज़ा बली कादरी और साईं मशकीन जी मशकीन कादरी देनोवाल खुर्द (गढ़शंकर) में...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर की 16 हजार एकड़ भूमि की कंडी कनाल नहर से होगी सिंचाई

गढ़शंकर : कंडी कनाल नहर को सुचारू रूप से चलाने के लिए माननीय डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में विभाग के विभिन्न अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण...
Translate »
error: Content is protected !!