पुलिस ने 2 फिल्म एक्ट्रेसस को लिया हिरासत में, राजद्रोह के लगे आरोप

by

नई दिल्ली : बांग्लादेशी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर दो एक्ट्रेसस को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों एक्ट्रेस का नाम मेहर अफरोज शॉन और सोहाना सबा है। बताया जा रहा है कि पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच ने अफरोज को राजद्रोह के आरोप में हिरासत में लिया है। जबकि सोहाना के खिलाफ पर लगे आरोपों की जानकारी नहीं मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एडिशनल कमिश्नर रेजाउल करीम मलिक का कहना है कि इन्हें इंटेल आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन्हें राजधानी ढाका के मिंटू रोड स्थित डीबी कार्यालय ले जाया गया। जानकारी के मताबिक, मेहर ने फेसबुक पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की आलोचना की थी। वे बांग्लादेश की फेमस एक्ट्रेस, डायरेक्टर, कोरियोग्राफर और प्लबैक सिंगर हैं।

मेहर अफरोज के पिता और जमालपुर जिला अवामी लीग के पूर्व सलाहकार मोहम्मद अली के घर में गुरुवार को तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। घटना शाम करीब 6:30 बजे नरुंदी रेलवे स्टेशन के इलाके में हुई। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार शाम छात्रों और स्थानीय लोगों ने नरुंदी बाजार में जुलूस निकाला था। थोड़ी देर बाद ये जुलूस मोहम्मद अली के घर पहुंचा। इसके बाद हमलावरों ने मेहर के पिता के घर पर ईंटें और पत्थर फेंके और बाद में आग लगा दी। बता दें कि मेहर के पिता ने पिछले चुनाव में जमालपुर-5 (सदर) सीट पर टिकट के लिए चुनाव लड़ा था। लेकिन पार्टी से टिकट नहीं मिलने की वजह से वे चुनाव नहीं लड़ पाए। मेहर की मां, ताहुरा अली, 1996 में आरक्षित सीट से अवामी लीग की सांसद थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालज में नशे के खिलाफ छात्रों ने ‘आखिर कब तक’ नाटक का किया मंचन

गढ़शंकर, 26 फ़रवरी  : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के आईक्यूएसी सेल और एनएसएस विभाग ने विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करने के...
article-image
पंजाब

वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च को/राज पाल रावल सीजेएम

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : सदस्य सचिव, पंजाब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, एसएएस नगर, मोहाली के दिशा निर्देशों पर जिला स्तरीय और सब डिवीजन स्तरीय वर्ष 2025 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च 2025...
article-image
पंजाब

दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत, कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 10 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने तीन दिसंबर को हादसे में घायल व्यक्ति की मौत के बाद मिर्तक के बेटे के बयानों पर कार्रवाई करते हुए कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

37 करोड़ के घालूवाल-झलेड़ा डबल लेन पुल का उपमुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

 रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अप्रैल. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को घालूवाल में स्वां नदी पर 37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले घालूवाल-झलेड़ा डबल लेन पुल का विधिवत शिलान्यास किया। गौरतलब है...
Translate »
error: Content is protected !!