पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला शिमला से गायब हुए 3 बच्चों को : एक बच्चा पंजाब के शिक्षा मंत्री के चचेरे भाई का बेटा बताया जा रहा

by

शिमला के कोटखाई के चैथला में मिले बच्चे, धमकी देने वाले आरोपी को भी पकड़ा

एसपी शिमला और ASP शिमला ने की बच्चों से बात, सुरक्षित है तीनों बच्चे

आउटिंग डे पर निकले बिशप कॉटन स्कूल शिमला के तीन छात्र हुए थे लापता

एएम नाथ। शिमला :  शिमला पुलिस ने 24 घंटे के अंदर शिमला से गायब हुए 3 बच्चों को ढूंढ निकाला है। लापता हुए बच्चे शिमला के कोटखाई के चैथला में मिले है। बच्चों को एक व्यक्ति दिल्ली नंबर की कार में धमका कर ले गया था। असली कहानी पूछताछ के बाद सामने आएगी। धमकी देने वाले आरोपी को भी पकड़ा गया है। एसपी और ASP शिमला ने बच्चों से बात की है। पुलिस का कहना है कि तीनों बच्चे सुरक्षित है।
गौर रहे कि शनिवार को बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस ) शिमला के बच्चों का आउटिंग डे था। इस दौरान बच्चे अपना जो जरूरी सामान और शॉपिंग शिमला के मालरोड और रिज मैदान पर करते हैं। इसके बाद बच्चों को दोबारा से स्कूल के हॉस्टल जाना पड़ता है। शनिवार को भी हर सप्ताह की तरह बच्चे आउटिंग डे पर आए, बाकी सभी बच्चे तो समय रहते हॉस्टल के लिए चले गए, लेकिन इनमें से तीन बच्चे विदांश, अंगद व हितेंद्र सिंह तीनो कक्षा छह के छात्र हैं वापस हॉस्टल नहीं पहुंचे। स्कूल प्रबंधन की ओर से इस मामले में पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने 24 घंटों में बच्चों को ढूंढ निकला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों को धमकी देने वाला आरोपी पकड़ा गया है। बच्चों से बात हो गई है। बच्चे सुरक्षित हैं।

एक बच्चा पंजाब के शिक्षा मंत्री के चचेरे भाई का बेटा बताया जा रहा : 
इन तीनों बच्चों में से एक  हिमाचल के कुल्लू, एक पंजाब के मोहाली व एक हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं। परिवारों के संपर्क में एक अज्ञात अमेरिकी मोबाइल नंबर से भी बात होनी बताई जा रही थी, जिस पर फिरौती का अंदेशा भी जताया जा रहा था, लेकिन पुलिस के पास ऐसी कोई सूचना नहीं थी।
शिमला पुलिस ने कई टीमें बनाई थी, जिन्हें चारों ओर फैलाया गया था। पुलिस के पास सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि बच्चों के पास मोबाइल नहीं थे, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करनी मुश्किल हो गई थी, लेकिन पुलिस ने इन्हें आखिरकार ढूंढ निकाला है। यह यहां कैसे पहुंचे और इन्हें कोई लेकर गया या फिर ये स्वयं ही चले गए, इसके लिए पुलिस इन बच्चों से भी पूछताछ करेगी, ताकि वास्तविकता का पता चल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कालेवाल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा खेडां वतन पंजाब दीयां में : गढ़शंकर की कबड्डी नैशनल स्टाइल विजेता, वॉलीबाल उपविजेता

गढ़शंकर। प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दीयां ’ के मौके पर होशियारपुर के लाजवंती स्टेडियम में जिला स्तरीय मुकाबले आयोजित किए गए। ब्लाक...
article-image
पंजाब

डीसी और एसपी ने निगरानी टीमों ने साथ सख्ती से की वाहनों की जांच

ऊना, 29 मई। जिला में लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावा को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने आज...
article-image
पंजाब

एक करोड़ की हेरोइन समेत 2 नशा तस्कर ग्रिफ्तार….लुधियाना में स्पैशल टास्क फोर्स ने किऐ

लुधियाना :  स्पैशल टास्क फोर्स की लुधियाना टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को एक करोड़ की हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेंट्रो में रेडीमेड खाना भेजने के विरुद्ध सीडीपीओ को मांगपत्र दिया

गढ़शंकर – पंजाब आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन की गढ़शंकर ब्लाक अध्यक्ष किरण अग्निहोत्री व शीतल कौर की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल सीडीपीओ परमजीत कौर से मिलकर डायरेक्टर समाजिक सुरक्षा महिला और बालविकास...
Translate »
error: Content is protected !!