पुलिस मुलाजिम ने जड़ा बच्चे के थप्पड़ : मंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश

by

गुरदासपुर :  पंजाब के फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारुचक्क आज धारीवाल मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचे। इस मौके पर रास्ता साफ करवाने के लिए पंजाब पुलिस के एक मुलाजिम ने रिक्शा चालक के बच्चे के थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद कुछ लोगों ने पुलिस मुलाजिम को घेर लिया तथा बच्चे के थप्पड़ मारने पर एतराज जताया। उन्होंने पुलिस मुलाजिम से थप्पड़ मारने का कारण भी पूछा।
इस सबके बीच मंत्री महोदय भी मौके पर पहुंच गए। कैबिनेट मंत्री कटारुचक्क ने रोते हुए बच्चे को संवेदनशीलता के साथ चुप करवाया तथा पुलिस मुलाजिम के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए। कटारुचक्क ने कहा कि इससे उनके मन को काफी ठेस पहुंची है ।  बच्चे के थप्पड़ मारने वाले पुलिस मुलाजिम पर क्या कार्रवाई की जाती है या नही यह तो आने वाला समय बताएगा। लेकिंन इस समय तो कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क द्वारा पुलिस मुलाजिम के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ शिमला रिज में दिया धरना : केन्द्र सरकार का मनरेगा समाप्त करने का फैसला जनविरोधी, हिमाचल को होगा नुकसान – मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज रिज मैदान शिमला में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा को समाप्त करने के विरोध में अपने मंत्रिमंडल के...
पंजाब

4 गिरफ्तार 2 जेल कैदियों और एक सप्लायर सहित : 5.31 लाख फार्मा ओपीओयड्ज (गोलियां-कैप्सूल) बरामद

लुधियाना: केंद्रीय जेल से नशा का नेटवर्क चल रहा है। इस नेटवर्क का भंडाफोड़ फतेहगढ़ पुलिस ने किया। नशा तस्करी के मामले में पुलिस ने 2 जेल कैदियों और एक सप्लायर सहित 4 लोगों...
article-image
पंजाब

बहू ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही रिश्ते तोड़े : 22 लाख की ठगी, तीन नामजद

पटियाला : विदेश भेजने के नाम पर एक परिवार से लाखों रुपये की ठगी और बाद में बेटे को धमकाकर अलग कर देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बहू...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर ने गढ़शंकर व सैला खुर्द मंडी में गेहूं खरीद का लिया जायजा

गढ़शंकर, 15 अप्रैल : डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने आज दाना मंडी गढ़शंकर और सैला खुर्द में गेहूं की खरीद की समीक्षा करते हुए खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को...
Translate »
error: Content is protected !!