पुलिस स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैयार : डीजीपी गौरव यादव

by

चंडीगढ़, 17 मार्च :  लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को कहा कि पुलिस स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैयार है।   विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला के साथ डीजीपी गौरव यादव ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मुख्यालय के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से वर्चुअली बात की।

                               पंजाब में आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा। डीजीपी गौरव यादव ने सभी अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग के सभी दिशानिर्देशों का पालन करने का आदेश दिया।  डीजीपी ने बताया कि घोषित अपराधियों और पैरोल जंपर्स को गिरफ्तार करने तथा गैर-जमानती वारंट के निष्पादन के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी), पुलिस आयुक्तों (सीपी) को अवैध शराब और ड्रग्स की बिक्री में शामिल लोगों पर निगरानी का आदेश दिया है।

विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा, ”पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फील्ड अधिकारियों को पुलिस बल का ऑडिट करने और चुनाव के दौरान तैनाती के लिए 75 प्रतिशत पुलिस बल जुटाने के लिए कहा गया है। सभी सीपी और एसएसपी को पहले से ही असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और आम जनता के बीच विश्वास पैदा करने के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में फ्लैग मार्च का आदेश दिया है।”  अपराधियों, शराब और ड्रग तस्करों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए अंतरराज्यीय सीमाओं पर जाँच तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच विश्वास पैदा करने के साथ-साथ राज्य में संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 25 कंपनियों को तैनात किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की डिप्टी स्पीकर रौड़ी के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी ने समस्त देशवासियों को दी बधाई

गढ़शंकर, 11 नवंबर : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा...
article-image
पंजाब

वारिस पंजाब दे ग्रुप की चैट सोशल मीडिया पर वायरल… अमित शाह रवनीत बिट्टू भी निशाने पर, वीडियो से खुला राज

चंडीगढ़ । पंजाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की साजिश रची जा रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी निशाने पर हैं। इस बात का खुलासा उस...
article-image
पंजाब

अवैध माइनिंग और शिक्षा महकमे की स्कूल ऑफ एमिनेंस योजना की जांच करवाने को लेकर स्पीकर कुलतार सिंह संधवा से हाउस कमेटी बनाने की हरजोत बैंस ने मांग की

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस जो विपक्ष के निशाने पर थे ने इन दोनों में अपने हलके में अवैध माइनिंग की जांच करवाने को लेकर स्पीकर...
article-image
पंजाब

करोड़ों की जमीन का धोखे से किया सौदा… खरीदार भी था तैयार : कुछ ऐसा हुआ की बेचने वाले की पोल खुल गई और सच्चाई आ गई सामने

कपूरथला : कपूरथला में करोड़ों रुपये की जमीन का फर्जी तरीके से सौदा हो रहा था। खरीदार भी तैयार था और बेचने वाला इस ताक पर था कि कब उसके पास करोड़ों रुपये आए।...
Translate »
error: Content is protected !!