पुल की रेलिंग नहीं होने से नहर में गिरा मोटरसाइकिल सवार, युवक की मौत

by

बिजली ठेकेदार और नहरी विभाग के प्रति लोगों में रोष, पहले भी हो चुके हैं हादसे

गढ़शंकर, 29 अक्टूबर। गांव इब्राहिमपुर से देनोंवाल खुर्द जाने वाली सड़क पर स्थित नहर के पुल पर रेलिंग नहीं होने के कारण मोटरसाइकिल सवार एक युवक की नहर में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीप सिंह (30) पुत्र साधू सिंह, निवासी गांव डोगरपुर के रूप में हुई है। बुधवार सुबह उसका शव मोटरसाइकिल सहित नहर में पड़ा मिला।

जानकारी के अनुसार, जगदीप सिंह मंगलवार रात मोटरसाइकिल पर इब्राहिमपुर से देनोंवाल खुर्द की ओर जा रहा था। बुधवार सुबह लोगों ने उसका शव और मोटरसाइकिल नहर में पड़े देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नहर से शव को बाहर निकाला। मामले की जांच कर रहे एएसआई रविश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रतीत होता है कि रात के समय मोटरसाइकिल चलाते हुए जगदीप नहर में गिर गया। पुल के जिस तरफ शव मिला, वहां रेलिंग नहीं थी। सिर में चोट लगने के कारण मौत होने की आशंका है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी हादसों में दो से तीन लोगों की जान जा चुकी है। पुल पर लंबे समय से रेलिंग नहीं होने के कारण सुरक्षा का खतरा बना हुआ था। लोगों के अनुसार, इब्राहिमपुर पंचायत ने राहगीरों की सुरक्षा के लिए ईंटों की दीवार बनवाई थी। कुछ दिन पहले बिजली विभाग के ठेकेदार द्वारा ट्रैक्टर से बिजली के खंभे ले जाते समय खंभे दीवार से टकरा गए, जिससे दीवार टूट गई। इसके बाद यहां सुरक्षा का इंतजाम नहीं रहा। लोगों ने हादसे के लिए नहरी विभाग की लापरवाही और बिजली ठेकेदार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए रोष जताया है।

परिवार का इकलौता बेटा था जगदीप

बताया जाता है कि जगदीप सिंह अपने माता-पिता का छह बेटियों के बाद इकलौता बेटा था। उसके पास कनाडा की स्थायी निवासी (पीआर) का दर्जा था और वह करीब दो महीने पहले ही गांव डोगरपुर में अपने ताया-ताई के पास आया था। उसके पिता भी कनाडा में रहते हैं। एएसआई रविश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के कनाडा से आने के बाद मामले में अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मामूली विवाद : पड़ोसियों ने पीट पीटकर एक युवक की कर दी हत्या

भादसों :   गांव खेड़ी जट्टां में मामूली विवाद के चलते पड़ोसियों ने पीट पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दंपती व उसके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सैकड़ो लोगो ने शहर में किया रोष मार्च : साबुन फैकट्री के प्रदूषण फैलाने के आरोप लगाते हुए 

रोष मार्च के बाद एसडीएम कार्यालय के परिसर में दो घंटे धरना लगाकर किया प्रर्दशन एसडीएम का तुरंत तवादला करने व संघर्ष कमेटी पर दर्ज किए झूठे मामले रद्द करने की मांग गढ़शंकर। लोग...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने लाभार्थियों को वितरित किए गए ऋण माफी सर्टिफिकेट

गढ़शंकर I 4 जुलाई:   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने गरीब और पिछड़े वर्गों को बड़ी राहत देते हुए 67.84 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया है। इसके...
article-image
पंजाब

इलाके को नशे की दलदल से निकालने की मांग विधायक रोड़ी तथा पुलिस को दिया मांग पत्र

गढ़शंकर : गढ़शंकर हलके के गांव देनोवाल खुर्द,दारापुर, डोगरपुर, डेरो, इब्राहिमपुर, बगवाई तथा सिकंदरपुर की पंचायतों के नुमाइंदों द्वारा इलाके को नशे की दलदल से निकालने के लिए हल्का विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!