पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को रंगदारी और जान से मारने की धमकी : मामला दर्ज

by
रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर को फोन पर 20 से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है और ऐसा न देने पर अपहरण तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
इस गंभीर मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
                        पुलिस के अनुसार, कंवर को यह कॉल एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से आया था, जिसने खुद को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी ‘धर्मेंद्र’ बताया, लेकिन ‘ट्रू कॉलर’ ऐप पर उसका नाम ‘इरफान खान’ दिखाई दे रहा था। इस विरोधाभास को लेकर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण और कॉल डिटेल्स के माध्यम से मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धमकियों को गंभीरता से लिया जा रहा है।
पूर्व मंत्री कंवर ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, “यह सिर्फ मेरे खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतंत्र और सार्वजनिक जीवन में कार्यरत हर व्यक्ति के खिलाफ एक कायरतापूर्ण हमला है।” फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान और उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। इस मामले ने जिले में राजनीतिक और सुरक्षा हलकों में चिंता बढ़ा दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम से जल्द छंटेगी सियासी धुंध : कांगड़ा संसदीय सीट में उम्मीदवारों की लिस्ट में डलहौजी से पूर्व विधायक आशा कुमारी टॉप पर

प्रतिभा के इनकार से मंडी में कांग्रेस को झटका, तीन सीटों पर दो-दो संभावित चेहरे एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल में लोकसभा चुनाव में उतरने वाले कांग्रेस के चेहरों पर छाई धुंध जल्द छंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कौशल विकास एवं रोजगार उन्मुखी शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताः वीरेंद्र कंवर

बंगाणा आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 725 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र ऊना, 4 सितम्बर 2022- बेरोजगारी की चुनौती से निपटने के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार कौशल विकास तथा रोजगार उन्मुखी शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन के कारण 7 मकान क्षतिग्रस्त : प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में किया शिफ्ट

ज्वाली : ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत कोटला में भारी बरसात व भूस्खलन के कारण 7 मकान क्षतिग्रस्त। घरों में भारी मलवा भरा। प्रशासन द्वारा सभी क्षतिग्रस्त मकानों को खाली करवा कर प्रभावित परिवारों...
Translate »
error: Content is protected !!