पूर्व विधायक गोल्डी ने 21 स्कूलों को 81.61 लाख रुपए के चेक भेंट किए

by

क्षेत्र में 61 सिंचाई के ट्यूबवेलों का टैंडर पास – गोल्डी-
गढ़शंकर : गढ़शंकर विधानसभा हलका से पूर्व विधायक तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेश के महासचिव श्री लव कुमार गोल्डी द्वारा गढ़शंकर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं आयोजित एक समागम दौरान क्षेत्र के 21 स्कूलों को विकास के लिए 81.61 लाख रुपए के चेक भेंट किए गए। स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती सीमा बुद्धि राजा के नेतृत्व में आयोजित समागम दौरान श्री लव कुमार गोल्डी ने संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब सरकार के इस कार्यकाल दौरान क्षेत्र में विकास के लिए 60 करोड़ से अधिक की ग्रांटें भेंट की हैं और ढाई एकड़ भूमि वाले किसानों का कर्ज माफ किया है। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि 1.97 करोड़ की लागत से क्षेत्र के गांव सेखोवाल में नई जल योजना स्थापित की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सिंचाई के लिए 61 ट्यूबवेल पास किए गए हैं जिनके टेंडर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभा रही है। ग्रांटें प्राप्त करने वाले स्कूलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर, सरकारी मिडल स्कूल ददियाल, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई, सरकारी हाई स्कूल गढ़ी मट्टों, सरकारी हाई स्कूल इब्राहिमपुर, सरकारी मिडल स्कूल जस्सोवाल, सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द, सरकारी मिडल स्कूल सतनौर, सरकारी हाई स्कूल कुकड़ां, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां, सरकारी मिडल स्कूल भरोवाल, सरकारी हाई स्कूल बारापुर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीनेवाल, सरकारी मिडल स्कूल ब
भंमियां, सरकारी हाई स्कूल बीरमपुर, सरकारी सेकेंडरी स्कूल बोड़ा, सरकारी मिडिल स्कूल खानपुर, सरकारी मिडल स्कूल कोर मैरा, सरकारी मिडिल स्कूल कुनैल, सरकारी हाई स्कूल गढ़ी मानसोवाल तथा सरकारी सेकेंडरी स्कूल मेंहदवानी के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर अन्य के साथ सरपंच जितेंद्र ज्योति, जरनैल सिंह, पवन भंमियां, कुलदीप ढिल्लों, नंबरदार परमजीत सिंह, नगर कौंसिल अध्यक्ष त्रिंबक दत्त ऐरी, पार्षद दीपक कुमार व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रेवल एजेंट ने पार्लर का काम दिलाने के नाम पर होशियारपुर की युवती को ओमान के शेख को बेचा : ओमान से लौटने के बाद पीड़ित युवती ने आपबीती की बयां

सुल्तानपुर लोधी :  ट्रेवल एजेंट ने पार्लर का काम दिलाने के नाम पर होशियारपुर की एक युवती को ओमान के शेख को बेच दिया। वहां शेख ने युवती को बंधक बना लिया। विरोध करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वर्गीय अवतार सिंह बल की याद में कल 20 मार्च से विशाल हॉकी व कबड्डी कप भुल्लथ का शुभारंभ

कपूरथला  : स्वर्गीय अवतार सिंह बल की याद में विशाल हॉकी व कबड्डी कप भुल्लथ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 20 मार्च से 22 मार्च तक हॉकी के मुकाबले सुरजीत सिंह हॉकी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हवलदार जतिन्द्र सिंह के परिजनों को बीमा राशि का एक करोड़ रुपए का चैक प्रदान

एएम नाथ।  सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा तथा पंजाब नेशनल बैंक सोलन के मण्डल प्रमुख दया नन्द कर्दम ने आज भारतीय सेना की जम्मू एण्ड कश्मीर राईफल्स के हवलदार स्वर्गीय जतिन्द्र सिंह के...
Translate »
error: Content is protected !!