पूर्व सांसदों ने श्री आनंदपुर साहिब का ध्यान नहीं रखा : जनता एक मौका मोदी को दें : डा. सुभाष शर्मा

by

केजरीवाल को जमानत मिलने पर खुश न हो आप नेता , आरोप अभी भी कायम
बंगा के गांव रकासन में भगवान परशुराम जी की तपोस्थली पर नतमस्तक हुए भाजपा प्रत्याशी

मोहाली : श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने शुक्रवार को भगवान परशुराम जयंती पर स्थानीय मंदिरों में माथा टेका।ब्राह्मण समाज और अन्य लोगों से मुलाकात के दौरान डॉ.सुभाष ने श्री आनंदपुर साहिब में विकास कार्य न होने पर कांग्रेस और शिअद को घेरते हुए कहा कि यहां के पूर्व सांसदों ने कभी विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया जिस कारण यह लोकसभा हलका निरंतर पिछड़ गया है। इसलिए इस बार वह जनता से अपील करते हैं कि एक बार श्री आनंदपुर साहिब की जनता पीएम मोदी को अवसर दे और वह यकीन दिलाते हैं कि जनता को किसी शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा। वे इस बात की गारंटी लेते हैं पीएम मोदी जितना विकास श्री आनंदपुर साहिब का करवा सकते हैं वो कोई और नहीं करवा सकता। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि बेशक आज अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने का आदेश आ गया है लेकिन आम आदमी पार्टी को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सिर्फ जमानत मिली है आरोप अभी भी अरविंद केजरीवाल पर कायम हैं।

 डा. सुभाष शर्मा बंगा के गांव रकासन में भगवान परशुराम जी की तपोस्थली पर भी नतमस्तक हुए। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी सिर्फ किसी विशेष समाज के ही आदर्श नहीं बल्कि संपूर्ण हिन्दू समाज के हैं और वे चिरंजीवी हैं। इस अवसर पर भारी मात्रा में लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

AAP ने दिल्ली में 2 सीटों पर बदले उम्मीदवार, नामांकन के बीच किनसे छिन गया टिकट

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी की। जिसके तहत पार्टी ने नरेला और हरि नगर सीट से अपने पूर्व में घोषित...
article-image
पंजाब , समाचार

सिख, सिखी और कांग्रेस के माथे पर अंबिका सोनी कलंक : जाखड़

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को अलविदा कहा चंडीगढ़ :  पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। शनिवार को फेसबुक पर लाइव होकर...
article-image
पंजाब

मलकोवाल में 55 लाख से पीने के पानी के टियूबवैल का शुभारंभ पूर्व विधायक गोल्डी ने किया

गढ़शंकर: गांव मलकोवाल में 55 लाख की लागत से पीने का पानी का टियूबवैल लगाने का शुभारंभ काग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पूर्व मंत्री के बेटा, युवती, पुलिसकर्मी सहित 5 लोग चिट्टे के साथ ग्रिफ्तार : 42 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला :  हिमाचल प्रदेश के शिमला में पूर्व शिअद मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे प्रकाश सिंह को एक लड़की समेत चार अन्य लोगों के साथ हिमाचल पुलिस ने शिमला में ड्रग्स रखने के...
Translate »
error: Content is protected !!