पूर्व सांसद के भतीजे के शराब ठेके पर फायरिंग, कर्मचारी गंभीर घायल

by
अमृतसर :   जंडियाला गुरु थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शराब ठेके पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस फायरिंग की घटना में ठेके पर कार्यरत एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान जसनूर सिंह के रूप में हुई है, जिसकी गर्दन में गोली लगने की पुष्टि हुई है। जिस ठेके पर फायरिंग हुई, वह पूर्व सांसद जसबीर सिंह डिंपा के भतीजे का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठेके के कर्मचारी रात में दिनभर का हिसाब-किताब कर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान पास स्थित एक बीयर बार का मालिक अपने मैनेजर के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि मैनेजर ने ठेके के कर्मचारियों की ओर इशारा किया, जिसके तुरंत बाद बीयर बार मालिक ने फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर ने करीब चार राउंड गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी शराब ठेके पर 18 नवंबर को हमला हो चुका है।
लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से क्षेत्र के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस का सिपाही और ASI को रिश्वत लेते विजिलेंस में पकड़ा : जमानत दिलाने के नाम पर लिए थे 50 हजार

कपूरथला :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने थाना सुल्तानपुर लोधी में तैनात एएसआई राजविंदर सिंह और कांस्टेबल बलतेज सिंह को 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के एक...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में यूथ कांग्रेस का ‘हर घर झंडा, हर घर पंजा’ अभियान 20 अगस्त से : प्रणव किरपाल

गढ़शंकर। पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस के स्टेट जनरल सेक्रेटरी प्रणव किरपाल ने प्रेस को बताया कि भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2000 रुपये का नोट बदलने की डेडलाइन जानने के लिए पढ़ें……

नई दिल्ली : 2000 रुपये का नोट बदलने की डेडलाइन बढ़ गई है। केंद्रीय बैंक RBI ने आज इसे बढ़ाकर 7 अक्टूबर यानी अगले शनिवार तक कर दिया है। इसका मतलब हुआ है कि...
article-image
पंजाब

गांव मननहाना में 16 वा विशाल मां भगवती जागरण 6 अक्तूबर को करवाया जाएगा/रछपाल सिंह कलेर अध्यक्ष

*इस अवसर पर प्रमुख महामाई की महिमा का गुणगान करेंगे जिनमे अजय माही ऊना,अनमोल विर्क,मिंटू हेयर,गोरा भगत ओर जी सिद्धू शामिल है *इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डाक्टर इशांक कुमार और क्षेत्रीय सांसद डाक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!