रात में भेजा पूर्व सांसद ने महिला नेत्री को अश्लील मैसेज : CPI(M) ने वंशगोपाल चौधरी को पार्टी से किया बाहर : वाट्सऐप स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

by
नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में CPI (M) नेता और पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी को उनकी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है और उन्हें संस्पेंड कर दिया है। एक महिला नेत्री ने उनके ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
इस मामले में अश्लील चैट सामने आने के बाद पार्टी ने उनको निष्कासित कर दिया है। बता दें, इनसे पहले पूर्व मंत्री सुशांत घोष और पूर्व विधायक तन्मय भट्टाचार्य पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लग चुका है। अश्लील चैट सामने आने के बाद वंशगोपाल चौधरी लोगों के निशाने पर थे।
वायरल हुई थी अश्लील चैट
मुर्शिदाबाद जिले की रहने वालीं महिला नेत्री जियागंज और आजिमगंज नगरपालिका की पूर्व पार्षद भी रह चुकी हैं। आरोप लगाने वाली महिला नेत्री ने ही फेसबुक और वाट्सऐप पर अश्लील चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे।
महिला नेत्री ने बताया कि वंशगोपाल रोजाना उनकी फेसबुक पोस्ट की तारीफ किया करते थे। महिला नेत्री ने बताया कि वह इसे इग्नोर करती रही क्योंकि वह इसे पार्टी के सीनियर नेताओं का समर्थन समझती थी।
रात में भेजे अश्लील मैसेज
महिला नेत्री ने आरोप लगाते हुए बताया कि नवंबर 2023 में वंशगोपाल चौधरी ने उन्हें रात में वाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजने चालू किए, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पार्टी के सचिव से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद फरवरी में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान सांसद वंशगोपाल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो महिला नेत्री ने वाट्सऐप चैट को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।
पूर्व सांसद ने बताया राजनीतिक साजिश
चैट का स्क्रीनशॉट फेसबुक पर पोस्ट करने के साथ ही महिला नेत्री ने कैप्शन में लिखा, ऐसा चरित्रहीन और लंपट व्यक्ति पार्टी के राज्य सम्मेलन का प्रतिनिधि कैसे हो सकता है? महिला ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा पार्टी को सौंपे गए सबूत लगातार लीक हो रहे थे, ऐसे में उनको अपनी सुरक्षा की चिंता भी सताने लगी थी।
इन आरोपों के जवाब में पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी ने इसे सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
पार्टी की महिला नेताओं ने जताई नाराजगी
इस पूरे मामले को लेकर सीपीआई (एम) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने बयान दिया है कि मामले की आंतरिक जांच की जा रही है। इस बीच पार्टी की महिला कर्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर वंशगोपाल के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माइनिंग विभाग द्वारा बिना कागजात खनन पदार्थों को ले जा रहे चार टिप्परों को जब्त कर काटे चलान

गढ़शंकर :. माइनिंग विभाग द्वारा बिभिन्न जगहों से बिना  कागजात खनन पदार्थों को ले जा रहे चार टिप्परों को जब्त कर चलान काट कर पुलिस को सूचित कर दिया। एसडीओ माइनिंग विभाग हरकंवल सिंह...
article-image
पंजाब

सरकारी मिडल स्कूल थेंदा चिपड़ा का आठवीं का परिणाम रहा शानदार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सरकारी मिडिल स्कूल थेंदा चिपड़ा का पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किया गया आठवीं की मार्च 2025 की परीक्षा का परिणाम शानदार रहा। सभी बच्चों ने बढ़िया अंक हासिल करके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेशी रोजगार को लेकर चेतावनी – फर्जी कंपनियों से रहें सावधान

एएम नाथ।  धर्मशाला, 02 जुलाई :  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला ने जिला कांगड़ा के समस्त आवेदकों को सूचित किया है कि कुछ निजी कंपनियां विदेशों में नौकरी दिलवाने के नाम पर बिना किसी अधिकृत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छलाड़ा में सुनी जन समस्याएं

चंबा, ( सिंहुता) 4 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया नेआज सिहुंता के छलाड़ा में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया । उन्होंने शेष समस्याओं...
Translate »
error: Content is protected !!