पूर्व ED अधिकारी निरंजन सिंह के ‘वारिस पंजाब दे’ में शामिल होने की चर्चा

by

आधिकारिक पुष्टि नहीं; कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की अटकलें

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पूर्व अधिकारी निरंजन सिंह के पंथक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ में शामिल होने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, वह बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस या सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान संगठन से जुड़ने की घोषणा कर सकते हैं।

हालांकि, निरंजन सिंह या संगठन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। निरंजन सिंह ED में रहते हुए कई चर्चित और हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच से जुड़े रहे हैं। सेवामुक्ति के बाद उनके अगले कदम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

अब सभी की नजरें बुधवार को होने वाली संभावित घोषणा पर हैं। आधिकारिक घोषणा के बाद ही उनके संगठन से जुड़ने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सयुंक्त लड़ाई लड़कर ही जाति मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता – सिद्धू

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की पंजाब इकाई होशियारपुर ने गढ़शंकर में जन जागरूकता सेमीनार करवाया गढ़शंकर । भारत के शोषित समाज की मुक्ति के लिए अपना पूरा जीवन खपा देने वाले डॉ बी.आर. अम्बेडकर की...
article-image
पंजाब

पुलिस का बड़ा एनकाउंटर : गैंगस्टर लांडा हरिके के गुर्गों काे किया ढेर-किया था सरपंच का मर्डर

 अमृतसर :  पुलिस और गुंडे बदमाशों के बीच एक झड़प हुई, जिसमें एक बदमाश को मार गिराया गया है, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। ये मुठभेड़ बुधवार को ब्यास के गांव भिंडर में...
पंजाब

2 मेहमान, होटल में 6 महीने तक रहे, बिल नहीं भरा : ऑडी क्यू-3 और शेवरले क्रूज गाड़ी को जब्त कर लिया था, अब नीलामी होंगी

चंडीगढ़ : सेक्टर 17 स्थित फाइव स्टार होटल शिवालिक 14 फरवरी को 2 कारों की नीलामी करेगा। यह दोनों कारें उन 2 मेहमानों की हैं जो होटल में 6 महीने तक रहे, मगर बिल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं : फायरिंग के बाद AP ढिल्लों का पहला बयान आया सामने

कनाडा में पंजाबी सिंगर अमृतपाल सिंह ढिल्लो उर्फ एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग के पास उनका पहला बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा- मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं। एपी ने अपने सोशल मीडिया...
Translate »
error: Content is protected !!