पेंशनरों को अक्तूबर में एरियर की सौगात, क्लास-III को 30 और क्लास-I व II को 15 फीसदी भुगतान…कर्मचारियों-पेंशनरों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री सुक्खू

by

पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को सरकार गंभीर, लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के भुगतान के निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए क्लास-III पेंशनरों को उनके पेंशन एरियर का 30 प्रतिशत भुगतान अक्तूबर माह में किया जाएगा। इसी अवधि में सेवानिवृत्त हुए क्लास-I और क्लास-II पेंशनरों को उनके पेंशन एरियर का 15 प्रतिशत अक्तूबर में प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर संवेदनशील है तथा उपलब्ध संसाधनों के अनुसार उनके समाधान के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में पेंशनरों की ओर से रखे गए मुद्दिपूर्ति से जुड़े मामलों का समयों पर भी चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को पेंशनरों के लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों का भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि पेंशनरों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने दोहराया कि सरकार हर मोर्चे पर कर्मचारियों के कल्याण के लिए मजबूती से खड़ी है और उनके जायज मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाती रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छोटे भाई को पानी मे डूबता देख बड़े भाई ने लगाई छलांग : गहरे पानी में डूबे दोनों मासूम, मौत

एएम नाथ : सिरमौर : सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल की नौहराधार तहसील के देवामानल गांव में  छोटे भाई की जान बचाने के चक्कर में बड़े भाई की जान भी चली गई। यहां दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पंचायत चुनाव समय पर करवाने को लेकर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

राज्य सरकार ने बुधवार को हाईकोर्ट में रखा अपना पक्ष एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव समय पर करवाने को लेकर दायर याचिका पर राज्य सरकार ने बुधवार को हाईकोर्ट में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणि महेश कुदरती आपदा से सकुशल लौटे लोगों ने खन्ना को सुनाई व्यथा

होशियरपुर :  मणि महेश यात्रा में आयी कुदरती आपदा से सकुशल लौटे भिखी पिंड के केशव, होशियारपुर के धैर्य, कुणाल एवं मोहित ने पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से मुलाकात की और उन्हें मणि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस ने साफ किया रुख, कहा-  1937 में तय परंपरा को ही मानेगी पार्टी

नई दिल्ली। वंदे मातरम को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने बुधवार को अपना रुख स्पष्ट कर दिया। दिल्ली में हुई कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की विस्तृत बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!