30 सितंबर तक एग्री स्टैक पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें : उपायुक्त

by

सक्रिय लाभार्थियों में 78.72 प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनी

डिजिटल क्रॉप सर्वे और मौसम उपकरणों की स्थापना में तेजी के निर्देश

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने एग्री स्टैक परियोजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की पहल फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिले के पात्र किसानों का फार्मर रजिस्ट्री के तहत पंजीकरण निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि चंबा जिले में पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के करीब 78 हजार लाभार्थी हैं। इनमें 62,395 सक्रिय लाभार्थी हैं। सक्रिय लाभार्थियों में से 49,116 किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है। इस तरह सक्रिय लाभार्थियों में करीब 78.72 प्रतिशत पंजीकरण पूरा हो चुका है, जबकि जिले के कुल पीएम-किसान लाभार्थियों में यह आंकड़ा करीब 62.83 प्रतिशत है।
उपायुक्त ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि 30 सितंबर 2026 तक शेष लाभार्थी किसानों का एग्री स्टैक पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के लक्ष्य निर्धारित कर नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने तथा ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध करवाई गई शेष लाभार्थियों की सूची के आधार पर पंजीकरण में तेजी लाने को कहा।
उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के बाद किसानों को 11 अंकों की विशिष्ट फार्मर आईडी मिलेगी। इसके माध्यम से भविष्य में पीएम-किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं और बीज जैसी सुविधाओं का ने डीसीएस अप्रूवल प्रक्रिया में तेजी लाकर निर्धारित अवधि में शत-प्रत लाभ लेने में सुविधा होगी।
बैठक में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने डीसीएस अप्रूवल प्रक्रिया में तेजी लाकर निर्धारित अवधि में शत-प्रतिशत अप्रूवल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन और ऑटोमैटिक रेन गेज की स्थापना की समीक्षा की गई। उन्होंने शेष स्थलों पर स्थापना कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय मौसम संबंधी सटीक आंकड़े किसानों के साथ-साथ आपदा प्रबंधन के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ठगी से बचना है तो आपके के लिए यह खबर जरुरी.. हिमाचल में साइबर ठगी के इस साल 5500 से अधिक केस.. साइबर ठगी का कर्म निरंतर जारी

एएम नाथ। शिमला : ऑनलाइन फ्रॉड यानी साइबर ठगी के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में इस साल मात्र साढ़े तीन महीनों में ही पुलिस के पास 5500 से अधिक साइबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना के आंकड़ों में वृद्धि के लिए प्रयास करें अग्रणी बैंक: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजितउ पायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : आकांक्षी जिला चंबा में नीति आयोग एवं सीएसआर के तहत क्रियान्वयन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला सहित 8 गिरफ्तार : 1 किलो 198 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद

फिरोजपुर :  फिरोजपुर में पुलिस ने  अलग-अलग जगह से एक महिला सहित 8 कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनसे 1 किलो 198 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान में कहर के बाद जंग में कूदा हिजबुल्लाह : इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन की बारिश, आईडीएफ ने शुरू किया जवाबी हमला

तेल अवीव: इजरायल और अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद लेबनान का मिलिशिया संगठन हिजबुल्लाह भी जंग में कूद गया है। ईरान के प्रॉक्सी समूह...
Translate »
error: Content is protected !!