पेट्रो पदार्थों की रात दिन बढ़ रही कीमतों के विरोध में काले कपडे पहन रखी प्रदर्शन किया

by

माहिलपुर – पेट्रो पदार्थों की बढ़ रही कीमतों के विरोध में माहिलपुर ट्रक यूनियन के सदस्यों ने काले कपड़े पहनकर लेबर पार्टी के प्रधान जयगोपाल धीमान की अगुवाई में केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया। जयगोपाल धीमान ने अपने संबोधन में कहा कि पेट्रोल व डीजल की बढ़ रही कीमतों के कारण रोजमर्रा में इस्तेमाल में आने वाली वस्तुओं के भाव बढ़ गए हैं जिसके कारण आम लोगों का घर का बजट हिल गया है और बढ़ रही महंगाई से लग रहा है कि पेट्रोल व डीजल आम जनता की पुहंच से दूर निकल जाएंगे। ट्रक यूनियन के प्रधान बलजीत सिंह बैंस के कहा कि सरकार की गलत नीतियों का खमियाज़ा किसान, ट्रांसपोर्टर, छोटे व्यापारियों व गरीब लोगों को भुगतना पड़ रहा है जबकि चंद कॉरपोरेट घरानों को इसका फायदा हो रहा है उनकी तिजोरियां दिन रात बढ़ रही है। केंद सरकार की यह नीति देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि देश का विकास पेट्रोल डीजल पर निर्भर करता है। महंगे पेट्रो पदार्थों के कारण जरूरी सामान को एक जगह से दूसरी जगह पर पुहंचाने से दाम बढ़ जाता है और महंगा खरीदना आम आदमी के बस में नही होता। उन्होंने कहा कि शर्म की बात है कि विनाशकारी नीतियों को सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है। जयगोपाल धीमान ने कहा कि सरकार को चाहिए कि पेट्रोल व डीजल को जीएसटी कानून के अंतर्गत लाया जाए ऐसा करने से इनकी कीमतों में कमी आएगी। इस प्रदर्शन में गुरदीप सिंह लंगेरी, बाल किशन, बलवीर सिंह, कश्मीर सिंह, जसवीर सिंह, तरसेम सिंह, सतनाम सिंह, सोहन सिंह, सतनाम सिंह ढिल्लों, बावा सिंह, हरप्रीत सिंह, पलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह व रामपाल भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रक ने एक्टिवा स्वार युवती को कुचला, गंभीर घायल

गढ़शंकर :  माहिलपुर शहर के मुख्य चौराहे पर एक ट्रक ने एक एक्टिवा युवती को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप एक्टिवा की चालक के पैर ट्रक के पिछले टायरों के नीचे बुरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

मुर्गे के खून से प्रेम पत्र लिखकर लड़कियों को फंसाने का आरोप : निजी वीडियो से रिश्ते तुड़वाने का भी दावा

लखनऊ के चर्चित डॉ. रमीजुद्दीन मामले में पीड़िता के बयान से कई आरोप आए सामने; 2012 से 2025 तक शोषण, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को बड़ा झटका : दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लवली ने पद से दिया इस्तीफा, लवली आम आदमी पार्टी से गठबंधन के थे खिलाफ

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस को एक बड़ा झटका देते हुए अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले शीला सरकार...
article-image
पंजाब , समाचार

शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए व तीनों काले कानून रद्द करने करवाने की मांग को लेकर जालंधर में दस को कैंडल मार्च : हरपुरा

सतलुज ब्यास टाईमस( सिंघू बार्डर) :    सयुंक्त किसान र्मोचे के निर्देशें के तहत आल इंडिया जाट महासभा के कार्याकर्ता पूरे देश में डटे हुए है और आज सिंघू बार्डर पर आल इंडिया जाट...
Translate »
error: Content is protected !!